NEW English Version

गंगा तट पर बही भक्ति की धारा

प्रयागराज : प्रयागराज  धार्मिक एवं सामाजिक संस्था जय त्रिवेणी जय प्रयाग के तत्वावधान में गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन पर्व  के  उपलक्ष  में  पाँच  दिवसीय  गंगा महोत्सव का आयोजन प्रतिदिन सांय गंगा पूजन गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है और उसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम किया जा रहा l 

आज चौथी सांस्कृतिक संध्या रही प्रख्यात गायिका अंशुला सिंह के द्वारा भजनों की शानदार कर्णप्रिय प्रस्तुतियों किया गया l 

        साथ ही वरिष्ठ लोक गायक उदय चन्द्र परदेसी ने भी लोक भाषा में अनगित भजन गाकर लोगों का मन जीता l गंगा मइया  तोहे पियरी चढ़इबों… गंगा तेरा पानी अमृत झर झर बहता जाए… मानो तो मैं गंगा माँ हूँ ना मानो तो बहता पानी… स्वर्ग ही इस धरा का शिखर है…कहता गंगा का अमृत सा पानी… और अंत में अंशुला सिंह और परदेशी जी के युगल स्वर में संकीर्तन के साथ श्रोतागण झूम उठे l भजनों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया l भजन संध्या का संयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ग्लोबल ग्रीन्स ने किया था l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे सूचना एवंप्रसारण मंत्रालय प्रसार भारती के अपर महानिदेशक अनिल श्रीवास्तव जबकि विशिष्ट अतिथि रहे टी सीरीज के डिप्टी जनरल मैनेजर सोनू श्रीवास्तव l भजन संध्या में उच्चकोटि का मंच संचालन किया ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष एवं मशहूर उद्घोषक संजय पुरुषार्थी और जया शुक्ला ने किया! 

गंगा महोत्सव के आयोजक मण्डल प्रमुख प्रदीप पाण्डेय व उपाध्यक्ष जयवर्धन ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित l कार्यक्रम में ऊषा सरोज सिंह रागिनी दूबे नीलिमा सिंह राहुल शुक्ला, अक्षत रघुवंशी, रुचि सिंह,अल्पना गौरव सिंह कमल गौड़, धीरज, प्रशांत, सियाराम मिश्रा, और वरिष्ठ संरक्षक नागेन्द्र सिंह आदि के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे l

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »