NEW English Version

महापौर ने वार्ड 82 का किया औचक निरीक्षण- मिली कमियों को जल्द से जल्द दूर करने की हिदायत

महापौर

अलीगढ़: अपनी वादे के मुताबिक नगरीय क्षेत्र में सभी 90 पार्षद वार्ड में नगर निगम की नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने और साफ-सफाई की जमीनी हकीकत जानने के लिए मंगलवार सुबह सवेरे महापौर प्रशांत सिंघल ने वार्ड 82 में विष्णुपुरी सुदामापुरी क्षेत्रों में पार्षद हरीश सैनी और अनिल सेंगर के साथ साफ सफाई पेयजल आपूर्ति जल निकासी का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान महापौर को वार्ड में सफाई व्यवस्था नाले नालियों से जल निकासी संतोषजनक नहीं मिली मौके पर महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित वार्ड पार्षद से संवाद और समन्वय स्थापित कर जन आकांक्षाओं के अनुरूप नाले नालियों की सफाई तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए साथ ही साथ मौके पर महापौर ने स्थानीय लोगो से सफाई व्यवस्था के संबंध में फीडबैक बैक भी लिया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगरीय क्षेत्र में नगर निगम की जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए मुझे पार्षदों के साथ-साथ अपने सभी अलीगढ़ वासियों के सहयोग की जरूरत है जन सहभागिता सहयोग, समन्वय और संवाद इस पर विशेष फोकस किया जाएगा तो निश्चित रूप से व्यवस्थाएं और प्रभावी बनेंगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »