NEW English Version

नौसेना उपप्रमुख (डीसीएनएस) केन्या की यात्रा पर (21-23 जून, 2023)

नौसेना उपप्रमुख (डीसीएनएस) वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू 21 से 23 जून 2023 तक केन्या की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारतीय नौसेना का जहाज सुनयना 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2023) समारोह के भाग के रूप में भारत सरकार की ओसियन रिंग ऑफ योग पहल के हिस्से के रूप में मोम्बासा में पोर्ट कॉल कर रहा है।

डीसीएनएस ने 21 जून, 2023 को केन्या के रक्षा मंत्रालय के कैबिनेट सचिव महामहिम एडेन बेयर ड्यूले से मुलाकात की। बातचीत में दोनों मैरिटाइम पड़ोसियों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की गई। उन्होंने केन्याई रक्षा बल (केडीएफ) के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज जनरल फ्रैंसिस ओ ओगोल्ला से भी मुलाकात की।

बातचीत के दौरान समुद्री क्षेत्र में समन्वित अभियानों को बढ़ाने तथा भारतीय नौसेना तथा केन्या की नौसेना के बीच अंतरक्षमता को सुदृढ़ बनाने के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की गई। संयुक्त और समन्वित ऑपरेशनों के माध्यमों से क्षेत्र में शान्ति, स्थिरता और अच्छी व्यवस्था बनाये रखने के महत्व की फिर से पुष्टि करते हुए समान मैरीटाइम चुनौतियों से निपटने और सहयोग करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। डीसीएनएस ने नैरोबी में जीएलओसीईपीएस (ग्लोबल सेंटर फॉर पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी) के सदस्यों से भी बातचीत की।

नौसेना उपप्रमुख

वाइस एडमिरल महेंद्रू मोम्बासा के मंटोंगवे नेवल बेस जाएंगे और केन्या के नौसेना मुख्यालय (केएनएचक्यू) में केन्या की नौसेना के कमांडर से बातचीत करेंगे। डीसीएनएस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, केडीएफ के साथ दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच चल रहे मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (एमपीएक्स) की हार्बर फेज की गतिविधियों को देखेंगे और आईएनएस सुनयना के चालक दल से भी बातचीत करेंगे। उन्हें मोम्बासा में केन्या नेवल ट्रेनिंग कॉलेज तथा केन्या शिपयार्ड लिमिटेड के विषय में अवगत कराया जाएगा।

नौसेना प्रमुख की यह यात्रा केन्या और भारत के बीच मज़बूत और दीर्घकालिक संबंध की पुष्टि करती है और यह यात्रा केन्या के साथ, विशेषकर मैरीटाइम क्षेत्र में, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »