NEW English Version

प्रधानमंत्री का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के अध्यक्ष महामहिम केविन मैक्कार्थी; सीनेट में बहुमत के नेता महामहिम श्री चार्ल्स शूमर; सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता महामहिम श्री मिच मैककोनेल और सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता महामहिम श्री हकीम जेफ्रीस के निमंत्रण पर 22 जून 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति महामहिम सुश्री कमला हैरिस भी उपस्थित थीं। कैपिटल हिल पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस में लंबे समय से चले आ रहे और मजबूत द्विदलीय समर्थन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच के द्विपक्षीय संबंधों में हुई तेज प्रगति के बारे में बात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और ऊपर उठाने से संबंधित अपने दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने भारत की व्यापक प्रगति और दुनिया के लिए उसके द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों को भी रेखांकित किया।

अध्यक्ष मैक्कार्थी ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री का यह दूसरा संबोधन था। उन्होंने इससे पहले सितंबर 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।  

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »