NEW English Version

आने वाले कुछ ही दिनों में जवाहर पार्क का नव निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा : सुरेश चंद्र

अलीगढ़ : स्मार्ट सिटी की आठवीं वर्षगांठ के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में जवाहर पार्क को जनता के लिए खोल कर प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे अभिभावकों के साथ-साथ शहर के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान नागरिकों को जवाहर नगर में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों से अवगत कराया गया। जवाहर पार्क में उपस्थित बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित ग्रीन मेज़ पजल पर खेल कर अपना वक्त बिताया, और साथ ही नवनिर्मित फव्वारे का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य और संगीत समारोह भी आयोजित किए गए थे और कार्यक्रम के उपरांत जलपान का प्रबंध भी किया गया। स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुरेश चंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में जवाहर पार्क का नव निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने जवाहर पार्क में स्मार्ट सिटी अलीगढ़ द्वारा जवाहर पार्क में विकसित की जा रही नई सुविधाओं जैसे कि रनिंग ट्रेक, योगा डेक, किड्स प्ले एरिया जैसी नई सुविधाओं से भी जनता को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुरेश चंद्र के अलावा स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी और कांट्रेक्टर मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »