NEW English Version

नगर निगम ने क्वारसी चौराहे से महेशपुर चौराहे तक चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

अलीगढ़: पिछले दिनों अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी अलीगढ़ ने अधीनस्थों को विकास कार्यो और नागरिक सुविधाओं को जन सहभागिता के बल पर प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए थे। शासन की मंशा के अनुरूप 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग छोड़ने के लिए लोगों को मोटिवेट करने के उद्देश्य रविवार को सुबह 6:00 बजे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में क्वारसी चौराहे से महेशपुर चौराहे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात के नेतृत्व में 6 जेसीबी मशीन 10 ट्रक और 200 सफाई कर्मचारियों की टीम ने रोड के दोनों किनारे बरसों पुरानी जमीन कचरे प्लास्टिक और मलबे की 165 ट्रॉली को उठवाया।

अभियान में सुबह पहुंचे अपर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी एसएफ़आई और सफाई कर्मचारियों को पब्लिक से शिष्टाचार संवाद कर उन्हें प्लास्टिक छोड़ने के लिए मोटिवेट करने का दृढ़ संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का पाठ पढ़ाया। *अभियान के दौरान जोनल सफाई अधिकारी और दो एसएफआई के गैरहाजिर होने पर अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात से नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तीनों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

अभियान में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात, सीटीओ विनय कुमार राय कर अधीक्षक राज कमल किशोर बेचैन सिंह एसएफ आई रमेश चंद सैनी अनिल सिंह प्रदीप पाल अनिल आजाद मीडिया सहायक एहसान रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »