NEW English Version

1 अगस्त को मानेगा अलीगढ़ दिवस- भव्य और ऐतिहासिक उत्सव की भांति मनेगा अलीगढ़ का पहला जन्म दिवस

अलीगढ़: अगस्त की 1 तारीख को अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ का पहला जन्म दिवस भव्य और आकर्षक रूप से मनाने की तैयारियां कर रहा है। बाकायदा अलीगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर ऐतिहासिक क्षण और ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन करते हुए अलीगढ़ नगर निगम आने वाली 1 अगस्त को अलीगढ़ का जन्मदिवस मनाएगा। सोमवार को अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के नेतृत्व में इसके भव्य आयोजन की समीक्षा की गई और विभाग वाइज़ अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए।

अलीगढ़ दिवस के प्रथम आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने बताया कि अलीगढ़ वासियों के लिए 1 अगस्त गौरव का पल है इस दिन अलीगढ़ नगर निगम सभी शहर वासियों के सहयोग से अलीगढ़ का पहला जन्म दिवस का भव्य आयोजन कर रहा है इस आयोजन में अलीगढ़ के हर एक नागरिक की जन सहभागिता बेहद जरूरी है इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा आगामी 1 अगस्त को अलीगढ़ नगर निगम अपने सभी पार्षदों सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधि और विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों के सहयोग से अलीगढ़ का पहला जन्म दिवस का आयोजन कर रहा है निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम का यह अभिनव प्रयास है और हर अलीगढ़ वासी को अलीगढ़ का जन्म दिवस उत्सव की तरह बनाने की जरूरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »