NEW English Version

28 फरवरी तक गृहकर भुगतान पर 10% तक छूट : महापौर प्रशान्त सिंघल

महापौर प्रशान्त सिंघल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा अलीगढ़ महानगर वासियों को आगामी 28 फरवरी तक गृहकर भुगतान करने पर 10% तक की छूट देने की घोषणा की गयी है । 

महापौर प्रशान्त सिंहल ने कहा कि अलीगढ़ महानगर वासियों को आगामी 28 फरवरी तक ई नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से गृहकर का ऑनलाइन भुगतान करने पर 10 फीसदी एवम् कैश के माध्यम से भुगतान करने पर 7 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी । 

महापौर ने कहा कि महानगर वासियों की सुविधा हेतु हम सदैव समर्पित हैं । राज्य सरकार द्वारा आम जन की सुविधा हेतु ऑनलाइन पोर्टल संचालित है जिसके माध्यम से घर बैठे गृहकर का भुगतान कर सकते हैं । पोर्टल का url https://e-nagarsewaup.gov.in/ulbappsmain/home है ।नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा इस छूट का अधिक से अधिक शहरवासी गृह कर जमा करके लाभ उठाएं

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »