NEW English Version

उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात से अलीगढ़ में तेज़ हुई विकास की रफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि से नगरीय क्षेत्र के नव विस्तारित सहित नगरीय पार्षद वार्डों में नाली खरंजा सड़क जैसे विकास कार्यों को करने के लिए 13 करोड़ 57 लाख 83 हज़ार के विकास कार्यों का महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम के पार्षदों के साथ शुभारंभ-लोकार्पण।

नगर निगम जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल के नेतृत्व में अनेकों पार्षदों के साथ विकास कार्यों की शिला पटिकाओ का अनावरण हुआ और विधिवत पूजा अर्चना के साथ महापौर ने विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने बताया अलीगढ़ नगर निगम नगरीय क्षेत्र में चौमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है आज शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में विकास कार्यो को कराने के लिए लगभग ₹ 6 करोड़ 29 लाख  26 हज़ार के 49 विकास कार्यो का लोकार्पण किया जिसमे 45 कार्य सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 1 कार्य मरघट जीणोद्रार 2 शौचालय निर्माण 1 ऑपरेशन कायाकल्प के होंगे एवं 7 करोड़ 28 लाख 57 हजार के 50 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिसमे 42 कार्य सड़क एवं नाली निर्माण 6 कार्य ऑपरेशन कायाकल्प 2 अन्य महत्वपूर्ण होंगे कुल 13 करोड़ 57 लाख 83 हजार के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर महापौर नगर आयुक्त के साथ इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र जादौन संजय पंडित योगेश सिंघल राकेश ठाकुर सुनील कुमार हाफ़िज़ अब्बासी असलम नूर आजाद सिंह मौ तारिक आशिफ़ भूपेंद्र सिंह हरिओम कुमार बॉबी कुमार संजीव कुमार दिनेश कुमार दीपक कुमार राजबहादुर महावीर सिंह योगेंद्र पाल राजकुमार विनोद माहौर उस्मान मनोज कुमार दिनेश भारद्वाज करन नसी अहमद गंगा जोशी इरशाद लाल सिंह मौ शाकिर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उपनगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक अभियंता योगराज सिंह यादव हैदर नकवी सिब्ते हैदर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल स्टेनो देशदीपक मीडिया सहायक एहसान रब विजय गुप्ता डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »