NEW English Version

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा विशेष संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान

1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक शासन के दिशा निर्देश से संचारी रोगों की रोकथाम हेतु चलाए जाने वाले अभियान को व्यापक और जनसहभागिता के आधार पर चलाये जाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आहुत की गयी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी को 1 अप्रैल से 30 अप्रेल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम को सभी पार्षद वार्ड में पार्षदों व पब्लिक के सहयोग से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रुप से मलिन बस्तियों में प्रमुखता से चलाने के निर्देश दिए।

कार्यशाला मे  संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नाले नालियों की सफाई एंटी लार्वा का छिड़काव पार्षद वार्ड वाइज एंटी लारवा और फॉगिंग कराए जाने जैसे जनहित सुझाव दिए।

उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि संचारी रोग, ड़ेंगू मलेरिया व चिकिनगुनिया सहित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर सुबह 6 बजे से एंटी लार्वा व फॉगिंग कराए जाने की व्यवस्था को अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा नगर में गली मोहल्ले मोहल्ले तालाब पोखर नाले नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग व जले हुए तेल का छिड़काव करने के लिए 8 एसएफआई के नेतृत्व में वार्ड वाइज़ 16 पोटेबल फोंगिंग मशीन,मुख्य मार्गो के लिये 1 बड़ी व्हीकल माउंटेड फॉगिंग मशीन, 60 स्प्रे मशीन सहित 350 कर्मचारियों की 50 क्विक एक्शन टीमें मुस्तेद की है

अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बताया डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया और संचारी रोगों की रोकथाम व नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति नगर निगम पूर्ण रूप से सचेत हैं एंटी लार्वा व फॉगिंग के लिए प्रभारी अधिकारी से संपर्क करने के साथ साथ नगर निगम कॉमण्ड एन्ड कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व टोल फ्री 1533 सपर्क किया जा सकता है।

कार्यशाला में नगर निगम के मलेरिया अधिकारी डॉक्टर इमरान एसएफआई विशन सिंह योगेंद्र यादव डॉ रामजीलाल प्रदीप पाल अनिल आजाद मीडिया सहायक अहसन रब समस्त सेनेटरी सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »