NEW English Version

“न्यू कांग्रेस पार्टी”(NCP) और आम जनता पार्टी इंडिया का दिल्ली में हुआ गठबंधन 

एडवोकेट विवेक हंस गरचा गठबंधन मोर्चे के चंडीगढ़,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल का प्रभारी भी नियुक्त, इन सभी राज्यों से लोकसभा प्रत्याशीयों के चयन की ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।

नई दिल्ली 2024 – “न्यू कांग्रेस पार्टी” और आम जनता पार्टी इंडिया, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, आहिरा नेशनल पार्टी राष्ट्रीय मोर्चा की एक दर्जन राजनीतिक पार्टियों” का दिल्ली में हुआ गठबंधन। लोकसभा की सभी सीट पर उतारेंगे अपने प्रत्याशी। इसी हफ्ते किया जायेगा कई उम्मीदवारों का ऐलान। NCP सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा को देश के तीसरे मोर्चे में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि “न्यू कांग्रेस पार्टी” चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सभी सीटो से प्रत्याशी उतारेगी, जिससे देश की राजनीति में इस दफा बदल सकते है समीकरण। इसके इलावा कई अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन एडवोकेट विवेक हंस गरचा के सम्पर्क में हैं । चंडीगढ़ की सीट पर बोलते एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में पहली बार नया इतिहास लिखा जायेगा। इसके इलावा अब पंजाब में चर्चाओं का बाजार होगा गर्म, क्योंकि आम जनता पार्टी ऑफ़ इंडिया और न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) पार्टी के गठबंधन में 12 से अधिक राष्ट्रीय राजनीतिक दल देश में तीसरे मोर्चे के रूप में मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प होंगे।

इस अवसर पर आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरी भाई पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरदार जसविंदर सिंह रंधावा, न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा और प्रसिद्ध सूफी गायक और अनेक प्रसिद्ध गायन प्रतियोगिता के निर्णायक हैरी बावा भी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »