NEW English Version

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने पौधरोपण का किया आगाज़

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन व गांधी पार्क  में नगर आयुक्त अमित आसेरी संग अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ छायादार पेड़ लगाकर नगर निगम के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

नगर आयुक्त ने सेवा भवन में बालम खीरा का पेड़ लगाते हुए अधीनस्थों से कहा सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पेड़ को अपनी संतान की तरह समझ कर उसका पालन पोषण देखरेख करने की जरूरत हर व्यक्ति को है। उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण बचाओ के लिए पांच पांच पेड़ लगाकर उसकी देखरेख करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ ने ब्रह्द पौधरोपण का आगाज़ कर पर्यावरण बचाव की ओर एक कदम ओर बढ़ाया है। नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को अपने सभी जोनो मे पर्यावरण बचाव-पेड़ लगाओ के प्रति जन जागरूकता लाये जाने के लिए पर्यावरण बचाव की प्रतिज्ञा ली गयी।

नगर आयुक्त ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण का बृहद अभियान शुरू कर दिया गया है सभी अधिकारी कर्मचारियों को  5-5 पेड़ लगाकर उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है सभी सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उसे अपनी संतान की तरह देखरेख करें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ ग्रीन अलीगढ़ बनेगा।

नगर आयुक्त ने कहा इस बार विस्तारित क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पोखर की खुदाई का काम नगर निगम कर रहा है इन पोखरो के चारों ओर डिवाइडर नगर निगम की संपत्तियां पार्कों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की कोशिश नगर निगम द्वारा की जाएगी।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »