NEW English Version

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला

नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में वित्त सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन और वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अन्य सचिवों ने श्रीमती सीतारमण का स्वागत किया।

श्रीमती सीतारमण ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री के रूप में काम करने तथा उनके मार्गदर्शन में भारत और इसके लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।

श्रीमती सीतारमण ने पिछले 10 वर्षों में मजबूत नेतृत्व और विकासोन्मुख शासन को स्वीकार किया, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव किए हैं तथा एक मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था बनाई है।

कार्यभार संभालने के बाद, केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री को वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के विभिन्न विभागों के सचिवों द्वारा मौजूदा नीतिगत मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आगे भी कदम उठाती रहेगी।

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि 2014 से किए गए सुधार जारी रहेंगे, जो भारत के लिए व्यापक आर्थिक स्थिरता और विकास प्रदान करेंगे। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के बीच हाल के वर्षों में भारत के विकास की सराहनीय गाथा पर भी प्रकाश डाला तथा कहा कि आने वाले वर्षों के लिए एक आशावादी आर्थिक दृष्टिकोण है।

उन्होंने विभागों से एनडीए सरकार के विकास एजेंडे को नए जोश के साथ आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए उत्तरदायी नीति निर्धारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ में विश्वास करती है और उन्होंने मजबूत और जीवंत अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उद्योग जगत की हस्तियों, नियामकों और नागरिकों सहित सभी हितधारकों के निरंतर समर्थन और सहयोग का आह्वान किया।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »