NEW English Version

शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए महापौर ने पार्षदों व नगर आयुक्त संग किया मंथन

नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब यातायात अवैध अतिक्रमण/वाहन पार्किंग, ई रिक्शा चौराहो व सड़क किनारे अवैध धकेल खड़े होने से आम नागरिकों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को जाम से निजात दिलाने की मुहिम को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बच्चों के जुलाई में खुलने वाले स्कूल से पहले शुरू कर दी है। 

बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने पार्षद संजय पंडित पुष्पेंद्र सिंह जादौन अनिल सेंगर और नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नगर निगम स्तर से की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में महापौर ने शहरवासियों की सहूलियत में सेंध लगाने वाले अतिक्रमण कर्ताओं, अवैध ई-रिक्शा अवैध पार्किंग अवैध सड़क किनारे खड़े धकेल स्वामियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में महापौर ने शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को व्यवस्थित करने के लिए मात्र अतिक्रमण अभियान की खानापूर्ति नही करने की हिदायत सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व प्रवर्तन टीम को दी।

महापौर ने कहा शहर को व्यवस्थित और जाम से मुक्त बनाने के लिए शहर के सभी नागरिकों के सहयोग की जरूरत नगर निगम को है नगर निगम अलीगढ़ सभी सम्मानित व्यापारी दुकानदार और लोगों से अपील करता है गुरुवार शुक्रवार शनिवार और रविवार इन चार दिनों में अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा ले अन्यथा सोमवार से नगर निगम रोजाना आपके अतिक्रमण को हटाएगा व आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाई भी करेगा।

महापौर ने अधीनस्थों से कहा नगर निगम की नैतिक जिम्मेदारी है शहर वासियों को व्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट उपलब्ध कराया जाए इसके लिए सभी व्यापारी संगठन नागरिकों का सहयोग लेकर शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम चलाई जाए

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि नगर निगम के जोंनल अधिकारी प्रवर्तन प्रभारी व टीम को साथ लेकर रोज़ाना अतिक्रमण हटाने व अतिक्रमण के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई  करेंगे क्योंकि बार बार अतिक्रमण हटाने के उपरांत भी लोग अतिक्रमण करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं आम नागरिक और छोटे-छोटे बच्चों को जाम जैसी समस्या से इस भीषण गर्मी में जूझना पड़ रहा है। ग्रीष्म ऋतु के बाद स्कूल खुलने में लगभग 15 दिन का समय है इन 15 दिनों में नगर निगम ने प्रमुख मार्गो चौराहो से अतिक्रमण को हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा और माननीय महापौर के दिशा निर्देश में अलीगढ़ नगर निगम अब शहर के प्रमुख मार्गो चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई करेगा इस कार्रवाई के पहले चरण में स्थानीय दुकानदारों व्यापारी संगठन ई रिक्शा चालकों से अपील की जाती है कल गुरुवार शुक्रवार शनिवार और रविवार को स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा सोमवार से नगर निगम की दो प्रवर्तन टीम में प्रमुख मार्गो चौराहों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने व वैधानिक कार्यवाई करने के लिए निरंतर मूवमेंट पर रहेगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अधिशासी अभियंता अजय राम महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा स्टेनो देश दीपक सतीश, पीआरओ एहसान रब मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »