NEW English Version

अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए प्रमुख सड़कों पर नगर निगम ने कराई मुनादी

अलीगढ़ के प्रमुख सड़कों और चौराहों पर अव्यवस्थित पार्किंग, ई-रिक्शा और अतिक्रमण के कारण जनमानस को ट्रैफिक जाम की असुविधा से निजात दिलाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के संयुक्त प्रयास से सोमवार से अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शुरू किया जा रहे अतिक्रमण हटाने व ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कार्यवाही के क्रम में नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने महानगर के कई चौराहों प्रमुख सड़कों पर मुनादी करते हुए दुकानदारों और धकेल स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने एटा चुंगी गांधी पार्क माल गोदाम जीटी रोड सूतमिल बस अड्डा दुबे का पड़ाव नौरंगाबाद एटा चुंगी मीनाक्षी पुल रामघाट रोड क्वार्सी चौराहा महेशपुर रोड पर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की नसीहत दी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा अलीगढ़ हमारी पहचान है इस शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम को सभी का सहयोग चाहिए अभी 3 दिन शेष है सभी सम्मानित व्यापारी पथ विक्रेता और अतिक्रमण करने वालों से अपील की जाती है स्वयं आगे जाकर अपना अतिक्रमण हटा ले नगर निगम ऐसे लोगों का सम्मान करेगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया माननीय महापौर के दिशा निर्देश में प्रमुख मार्गो से अतिक्रमण हटाने की मुनादी इंफोर्समेंट टीम द्वारा की जा रही है यह मुनारी तीन दिन तक लगातार की जाएगी सोमवार से मुनादी किए गए स्थल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »