NEW English Version

श्री जुएल ओराम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला

श्री जुएल ओराम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री का स्वागत मंत्रालय के सचिव श्री विभु नायर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद श्री जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया और उन्हें जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए काम करने का अवसर दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए श्री जुएल ओराम ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रालय ने देश भर में जनजातियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त काम किया है। उन्होंने भविष्य में जनजातियों के 360° विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यभार संभालने के बाद श्री ओराम ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता की और चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। श्री ओराम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे देश भर में जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ें।

श्री जुएल ओराम सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 1998 से 12वीं, 13वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य रहे। जब प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मंत्रालय का गठन किया तब श्री ओराम ने 13 अक्टूबर 1999 को जनजातीय मामलों के पहले केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »