NEW English Version

नियमित रूप से योगाभ्यास करके आपको तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद मिल सकती है

तेजी से दौड़ती भागती इस दुनिया में काम के तनाव और सामाजिक-पारिवारिक समस्याओं के कारण लोगों में तनाव की समस्या होना सामान्य है। आज की दुनिया में, जहां लोग तनाव, चिंता और अवसाद से ग्रस्त होते जा रहे हैं ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने के तरीकों के बारे में जानना कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तनाव की स्थिति आपके रिश्तों, कामकाज और जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। 

एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से योगाभ्यास करके आपको तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद मिल सकती है। योग समग्र रूप से मन को शांत करने के लिए बहुत उपयोगी हैं। कई प्रकार के योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मन को शांत और एकाग्र बनाने में मदद मिल सकती है। 

आइए ऐसे ही कुछ फायदेमंद योग के बारे में जानते:-

  • मन को शांत रखने के लिए करें चाइल्ड पोज का अभ्यास:

चाइल्ड पोज मुद्रा मन को शांत करने, किसी भी तरह के तनाव को कम करने में बहुत फायदेमंद है। इसे आपके लसीका और तंत्रिका तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस योगाभ्यास को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। रोजाना इस अभ्यास को करें।

  • कोबरा पोज योग के लाभ:

मन को शांत रखने के साथ कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में कोबरा पोज योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। यह आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के साथ और मूड को ठीक रखने और पीठ को मजबूती देने में भी सहायक है। कोबरा मुद्रा के लिए जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं। इस योग को रोजाना 5-10 मिनट तक करें। 

  • वृक्षासन मन को करे शांत:

इसमें कम से कम 10 मिनट तक इस स्थिति में रहना होता है। अपने एक पैर को लें और इसे अपने दूसरी पैर के ऊपर जांघ पर रखें. वृक्षासन एक एडवांस्ड माउंटेन मुद्रा है, जिसका उद्देश्य आपके संतुलन और एकाग्रता में सुधार करना है। यह हमारे पैरों की बैलेंसिंग मसल्स को मजबूत करने में भी मदद करता

  • शवासन का अभ्यास दिमाग और मन को करे शांत:

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी मुद्रा को ट्राई नहीं करना चाहते हैं, तो आप शवासन तो कर ही सकते हैं। इसमें आपको केवल चटाई पर आंखें बंद करके लेटना होता है। लेकिन इस छोटे से आसन से आपका तनाव काफी हद तक कम हो जाता हैं।

अलका सिंह
( योग विशेषज्ञ )

 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »