NEW English Version

कान्हा गौशाला और नंदी गौशाला में गौवंश को मिली हीट वेव से राहत-ग्रीन नेट, पंखे कूलर के बाद नगर निगम ने लगवाया फुग्गा सिस्टम

*हीट वेव में गौवंश की राहत के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने किया अभिनव प्रयास*

*हीट वेव से गौवंश को बचाने के लिये नगर निगम ने लगवाये फुग्गा सिस्टम(Misting Systems)-अलीगढ़ नगर  निगम ने बढ़ती गर्मी में गौवंश को दी राहत।*

*जून की तपतपाती गर्मी में शहरवासियां को हीट वेव से राहत देने के साथ ही नगर निगम ने अपनी कान्हा गौशाला और नंदी गौशाला में गौवंश को भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत देने के लिये पानी की बौछार करने वाला फुग्गा सिस्टम(Misting Systems) लगवाया गया है। इस सिस्टम के लग जाने से जहॉ गौवंश को राहत मिली है तो वही दूसरी ओर गौशाला के टीन शैड में तापमान में भी कुछ कमी का अहसास किया जा सकता है। 

*इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त अमित आसेरी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप वर्तमान हीट वेव में जनमानस की सुविधा के साथ साथ गौवंश को भी राहत देने के लिये अलीगढ़ नगर निगम द्वारा बड़े बड़े होटल व लॉन, रूफ टॉफ में लगे Misting Systems की तरह अपनी दोनों गौशाला में इस फुग्गा सिस्टम बहुत ही कम लागत में लगवाया है लगभग 35000 की लागत से दोनों गौशाला में गौवंश को हीट वेव से राहत मिल रही है। इस सिस्टम में लगे नोजिल से पानी की हल्की हल्की पानी की फुव्हारों से गौवंश को काफी राहत मिल रही है कान्हा गौशाला व बरौला गौशाला के पूरे शैड में 80 फुग्गा नोजिल लगाये गये है जिनको लगातार चलाया जाता है।*

उन्होनें बताया कि गौशाला में गौवंश को हीट वेव से बचान के लिये नगर निगम द्वारा पूरे प्रबंध किये गये है गौशाला में ग्रीन नेट, पंखे और कूलर के साथ साथ अब फुग्गा सिस्टम लगाये जाने से इस बढ़ती हुयी गर्मी में गौवंश को राहत देने की कोशिश की गयी है।

*महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि निश्चित रूप से गौवंश को बढ़ती गर्मी और हीट वेव से बचाने के लिये नगर निगम ने सराहनीय प्रयास किया है सभी सामाजिक संगठन से अपील की जाती है वर्तमान भीषण गर्मी में ज्यादा से ज्यादा राहत कार्यो में नगर निगम का सहयोग करें।*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »