NEW English Version

भिलाई में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा है एसुस

देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज भिलाई में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 392 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस श्रृंखला में वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। भिलाई में स्थित यह एसुस का पहला स्टोर है, जिसके साथ ब्रैंड छत्तीसगढ़ में कुल 3 एईएस स्टोर्स की उपलब्धि हासिल कर चुका है।

इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, भिलाई में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।“

“रिटेल स्टोर का पता: दुकान नंबर- 16/5, दक्षिण गंगोत्री सपेले, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़- 490023


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »