NEW English Version

बड़े नालों की सफाई की हक़ीक़त जानने अचानक पहुंचे नगर आयुक्त

रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी छुट्टी का आनंद लेने में मसरूफ थे तो वहीं रविवार सुबह सवेरे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बड़े नालों की सफाई की हक़ीक़त जानने के लिए  शहर के बड़े नालों पर अचानक पहुंचकर नाला सफाई का जायज़ा लिया. नगर आयुक्त ने मानसून की आहट नजदीक आने को लेकर सुस्त गति से हो रही नाला सफाई पर अधीनस्थों की क्लास भी लगायी।

रविवार सवेरे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बिना किसी को बताए क्वारसी, जाफ़री ड्रेन, इकरा कॉलोनी हमजा कॉलोनी अलीगढ़ ड्रेन और सारसौल नाले की सफाई का अचानक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त को नालों पर मैकेनिक मशीनों से नाला सफ़ाई होती मिली लेकिन मौके पर नगर आयुक्त ने मानसून आने की संभावना को देखते हुए इन नालों की सफाई को और दिन रात तेजी से करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अधीनस्थों को नाला सफाई से पहले और बाद की स्थिति का पूरा ब्यौरा तैयार करने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को साफ हुए नालो के किनारे ग्रीन बेल्ट डेवलप करने के उद्देश्य से इस वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने नाला सफाई के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों व दुकानदारों को नाला सफाई में सहयोग करने के बारे में कहा और मौके पर नगर आयुक्त ने साफ कहा नाले को कूड़ेदान समझने वालों पर इस बार नगर निगम सख्त रुख अपनाए हुए हैं ऐसे भवन स्वामी और दुकानदार जो अपने प्रतिष्ठान का कचरा सीधे नाले में डाल रहे हैं उनके विरुद्ध म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता अजय राम आदि साथ थे।


Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »