NEW English Version

जल निकासी की महापौर, नगर आयुक्त ने पार्षदों संग जानी हकीक़त

सोमवार को मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों को राहत व जल निकासी में तेज़ी लाने के उपायों के लिए मंगलवार सुबह महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से पार्षद संजय पंडित पुष्पेंद्र सिंह जादौन अनिल सेंगर योगेश सिंघल और नगर निगम के अधीनस्थों को साथ लेकर जल भराव वाले क्षेत्रों और सीवर पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। 

महापौर और नगर आयुक्त ने सुदामा पुरी रामघाट रोड छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन एटा चुंगी, नोरंगाबाद, दुबे का पड़ाव बाराद्वारी जीटी रोड गूलर रोड पंपिंग स्टेशन शक्ति नगर पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जल निकासी के समय जो ज्यादा से ज्यादा कम करने व सीवर पम्पिंग स्टेशन की कार्य क्षमता को चैक करना था। सोमवार को भारी बारिश के बावजूद सुबह निरीक्षण के दौरान अधिकांश क्षेत्रों से जल निकासी हो चुकी थी। 

महापौर ने छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति में बाधा आने पर जनरेटर के चलने के बारे में पूछा पुरानी मोटर और उसकी क्षमता के बारे में जीएम जल से जानकारी ली लॉक बुक चैक की। मौके पर महापौर ने अधीनस्थों को केंद्रीय ब्यूरो ऑफ एनर्जी डिपार्टमेंट से नगर निगम के सभी सीवर पंपिंग स्टेशनों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि सोमवार को 1 घंटे की भारी बारिश के बावजूद पिछले सालों की अपेक्षा इस बार जल निकासी तेजी से हुई है ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी के माध्यम से सीवर पंपिंग स्टेशनों पर लगी मोटर की क्षमता उनकी कार्यशाली विद्युत की खपत और जल निकासी की क्षमता का सही-सही आकलन हो सकेगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा ग्राउंड लेवल पर ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी डिपार्टमेंट से सभी सीवर पंपिंग स्टेशन का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा साथ ही साथ सभी  पंपिंग स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की दृष्टिगत सभी जनर6दिन सर को कि5फ़ेट्स का ऑटोमेशन किया जाएगा।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान बारिश की संभावना और फोरकास्ट को देखते हुये सभी नालों की सफाई का मैप तत्काल प्रस्तुत करने जहाॅ जहाॅ नाले चैक हो रहें है वहाॅ पर प्राथमिकता पर तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी महाप्रबंधक जल मुख्य अभियंता से बारिश में जल भराव से निपटने के अतिरिक्त पम्पसैट मोबाइल पम सेट की व्यवस्था करने व नोरंगाबाद डीएवी इंटर कॉलेज नाले की तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »