NEW English Version

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के बारे में ली जानकारी

शनिवार को अलीगढ़ निरीक्षण पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित हैबिटेट सेंटर व स्टेट बैंक स्थित वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। 

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रोजेक्ट अचल सरोवर, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर हैबिटेट सेंटर स्मार्ट रोड जंक्शन इंप्रूवमेंट ई ऑफिस प्रणाली जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में सुधार, जीआईएस मैपिंग वैंडिंग ज़ोन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। हैबिटेट सेंटर में ही घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था का भी मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रेजेंटेशन के दौरान मुख्य सचिव ने अलीगढ़ नगर निगम में ई फ़ाइल व्यवस्था की सराहना करते हुए मंडलायुक्त चैत्रा बी और डीएम विशाख जी को अपने-अपने विभागों में भी ई-फाइलिंग की व्यवस्था तत्काल लागू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जीआईएस मैपिंग की सराहना करते हुए हीट मैपिंग के लिए प्रमुखता से काम करने के लिए कहा साथ ही साथ मुख्य सचिव ने शहर के ब्रेन इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हर विभाग को करने के लिए निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पब्लिक एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर दिखाए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त को वाटर प्लस सर्वेक्षण में प्रतिभाग करने के लिए अभी से तैयारी करने के भी निर्देश दिए। 

प्रेजेंटेशन के उपरांत मुख्य सचिव ने स्टेट बैंक स्थित वेंडिंग जोन पर जाकर वेंडर से पीएम स्व निधि योजना के लाभ लोन और डिजिटल पेमेंट के बारे में जानकारी की मौके पर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त को इस वेंडिंग जोन की तरह सभी वेंडिंग जोन में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के साथ साथ अलीगढ़वासियों को डिजिटल पेमेंट की ओर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव के निरीक्षण के समय उनके साथ मंडलायुक्त चैत्रा वी जिलाधिकारी विशाख जी नगर आयुक्त अमित आसेरी, सीडीओ आकांशा राणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय राम आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »