NEW English Version

एक्सिस बैंक ने अपने कमर्शियल कार्ड ग्राहकों के लिए जीएसटी भुगतान को बनाया आसान

ग्राहक कमर्शियल कार्ड के ज़रिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से कर सकते हैं जीएसटी का भुगतान

ग्राहकों को मिलेगी कमर्शियल कार्ड के ज़रिए अपनी वर्किंग कैपिटल को भी ऑप्टिमाइज़ करने की सुविधा

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पोर्टल के साथ सफलता से जुड़ने की घोषणा की, जिससे उसके कमर्शियल कार्ड कॉर्पोरेट ग्राहकों को जीएसटी भुगतान करने में आसानी होगी।

विवेक गुप्ता, प्रेसिडेंट एवं हेड- होलसेल बैंकिंग प्रोडक्ट, ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, “एक्सिस बैंक हमेशा ही अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों का समर्थन करने के लिए ट्रांजेक्शन बैंकिंग में डिजिटल इनिशिएटिव्स को लीड करने में आगे रहा है। यह नवीनतम पहल, जीएसटी भुगतान करने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध तरीका प्रदान करेगी और साथ ही इससे हमारे ग्राहकों को कमर्शियल कार्ड से जुड़े कार्यशील पूँजी के ऑप्टिमाइज़ेशन का भी लाभ मिलता रहेगा। यह बैंक की ओर से की गई एक और ग्राहक केंद्रित पेशकश है, जो हमें अपने ग्राहकों के लिए पसंदीदा बैंक बनाने में कारगर साबित होगी।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »