NEW English Version

प्रमोद दीक्षित मलय को ‘बच्चों का देश’ ने किया सम्मानित

राजस्थान में हुआ बाल साहित्य समागम 

बांदा जनपद के शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय को उनकी बाल साहित्य सर्जना के लिए अणुविभा सोसायटी, राजसमंद (राजस्थान) द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय बाल मासिक पत्रिका ‘बच्चों का देश’ ने राजसमंद, राजस्थान में आयोजित बाल साहित्य साधना में अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर, पत्रिका के संपादक संचय जैन, उप संपादक प्रकाश तातेर और पंचशील जैन आदि महानुभावों ने सम्मानित कर उनकी साहित्यिक साधना को रेखांकित किया।

 उक्त जानकारी देते हुए जनपद बांदा के प्राथमिक विद्यालय पचोखर-2 में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि बच्चों की प्रिय बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ ने अपने प्रकाशन के रजत जयंती वर्ष पर पत्रिका से जुड़े देश भर के लगभग 100 रचनाकारों को तीन दिवसीय बाल साहित्य समागम में आमंत्रित कर बाल साहित्य के विभिन्न मुद्दों पर सात सत्रों में संवाद किया। तीन-तीन साहित्यकारों की टोली विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों से विविध विधाओं पर बातचीत किया, रचनाएं सुनाईं। प्रमोद दीक्षित मलय राजकीय माध्यमिक विद्यालय पिपरड़ा, राजसमंद गए और 150 से अधिक बच्चों के साथ अपना बालगीत ‘मौसम जाड़े का’ प्रस्तुत किया और बच्चों के सवालों का जवाब दिए। बाल साहित्य समागम में प्रमोद दीक्षित मलय को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रमोद मलय ने सम्मान का श्रेय दिवंगत माता श्रीमती रामबाई दीक्षित और पिता श्री बाबूलाल दीक्षित के संस्कार, शिक्षा एवं मार्गदर्शन को दिया है। जनपद के शिक्षा अधिकारियों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं एवं परिवारजन ने शिक्षक मलय के सम्मान पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

One thought on “प्रमोद दीक्षित मलय को ‘बच्चों का देश’ ने किया सम्मानित”

  1. This article raises some interesting points. I’ve been following this topic
    for a while, and it’s captivating to see how it’s evolving.
    Kudos on the in-depth analysis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »