NEW English Version

जन्माष्टमी को लेकर नगर आयुक्त की लाइट महकमें को हिदायत

रक्षाबंधन से तुरंत बाद आगामी जन्माष्टमी को लेकर नगर निगम की व्यवस्थाओं व धीमी आईजीआरएस निस्तारण पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने मंगलवार ऑफिस आते ही अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग, निर्माण मार्ग प्रकाश पेयजलापूर्ति के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को पब्लिक की समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से कहा पार्षद पब्लिक के नुमाइंदे होते है उनकी लाइट साफ सफाई पेयजलापूर्ति व गड्डा मुक्ति की समस्याएं पब्लिक की होती है न की किसी पार्षद की व्यक्तिगत।

नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय राम से लाइट विभाग में लाइट गैंग होने के बावजूद 24 घन्टे में स्ट्रीट लाइट ठीक नही होने व 111 पेंडिंग आईजीआरएस शिकायत का कारण पूछा नगर आयुक्त ने जन्माष्टमी को देखते हुए सभी स्ट्रीट लाइट बिंदुओं को अभियान चलाकर ठीक कराने व रोज़ाना गैंग से शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कराते हुए 24 घटे में ठीक कराये जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की 61 पेंडिंग शिकायतो पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से पेंडिंग शिकायतों का कारण पूछा. नगर आयुक्त ने जन्माष्टमी से पहले सभी मंदिरों चौराहो बाजारों में सफाई का विशेष अभियान चलाने के साथ साथ गत वर्ष साफ हुए नालों की सफाई, भुगतान, ठेकेदार, सफ़ाई की स्थिति का ब्यौरा तलब किया। 

पेयजलापूर्ति से संबंधित 54 पैंडिंग शिकायतों पर सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह से कारण पूछा नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता से उनके द्वारा पेंडिंग शिकायतो पर कितनी बार फ़ील्ड विजिट के बारे में पूछा। नगर आयुक्त ने पिछले 15 दिन में सहायक अभियंता द्वारा पेयजलापूर्ति को प्रभावी व शिकायतों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट मांगी।

बैठक में नगर आयुक्त ने सम्प्पति विभाग, हाउस टैक्स उद्यान विभाग, निर्माण विभाग की भी शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के लिए फ़ील्ड करने व गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा जन्माष्टमी को लेकर अभी से तैयारियों की समीक्षा की गई है जन्माष्टमी पर मार्ग प्रकाश साफ सफाई की पुख्ता इंतजाम कराए जाने के लिए नगर निगम द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है अलीगढ़ नगर निगम जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद इन्तिज़ाम कराए जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद सीटीओ अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी एई पुष्पेन्द्र सिंह मीडिया सहायक एहसन रब मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »