NEW English Version

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) वार्ता का 10वां दौर 19-22 अगस्त, 2024 को सिडनी में आयोजित किया गया। यह आयोजन माल, सेवा, डिजिटल व्यापार, सरकारी खरीद, उत्पत्ति के नियम और कृषि तकनीक के क्षेत्रों में किया गया। इनमें से प्रत्येक ट्रैक पर गहन चर्चा की गई, जिससे शेष प्रावधानों में अभिसरण के लिए स्पष्टता और आपसी समझ का आयुर्भाव हुआ। 10वां दौर 9वें दौर के समापन से लगभग 5 महीने के अंतराल के पश्चात आयोजित किया गया। यद्यपि इन सभी ट्रैक के साथ-साथ अन्य शेष ट्रैक पर अभिसरण लाने के लिए इन दोनों दौर के बीच अंतर-सत्रीय बैठकें आयोजित की गईं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के मुख्य वार्ताकार और अतिरिक्त सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के डीएफएटी में मुख्य वार्ताकार और प्रथम सहायक सचिव श्री रवि केवलराम ने किया। आयोजित बैठक में एक-दूसरे के प्रस्तावों की बेहतर समझ और अभिसरण के माध्यम से मतभेदों को कम करने के लिए गहन चर्चा और बातचीत हुई। पारस्परिक संवेदनशीलताओं का अनुसरण करते हुए संतुलित परिणाम के लिए दोनों पक्षों द्वारा प्रयास किए गए।

सभी पांच ट्रैक पर आयोजित की गई वार्ताओं के परिणामों की रिपोर्ट मुख्य वार्ताकारों की संयुक्त बैठक को सौंप दी गई, जिसने उन्हें अपने भविष्य के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रशस्त किया। यह निर्णय लिया गया कि पांच ट्रैक के तहत एक-दूसरे के प्रस्तावों की स्पष्ट समझ को देखते हुए, दोनों पक्षों के ट्रैक लीड अगले दौर से पहले वर्चुअल मोड के माध्यम से वार्ता के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे, जिसका आयोजन संभवतः भारत में किया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्य वार्ताकारों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों की समीक्षा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) के सकारात्मक प्रभावों के निर्माण के माध्यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने और बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिसे 29 दिसंबर 2022 को कार्य रूप में लाया गया। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए कि सीईसीए वार्ता दोनों पक्षों के लिए सार्थक लाभ और संतुलित परिणाम प्रदान करे।

सीईसीए वार्ता के माध्यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने और निवेश को बढ़ावा देने की व्यवहार्यता की खोज करते हुए, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता के 10वें दौर के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित एक गोलमेज बैठक में ऑस्ट्रेलिया भारत व्यापार परिषद (एआईबीसी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष जोडी मैके, ग्रेन ट्रेड ऑस्ट्रेलिया के सीईओ पैट ओ’शैनसी और अन्य के साथ चर्चा हुई। सिडनी में भारत के सीजी ने भी चर्चा में भाग लिया। ऑस्ट्रेलियाई पक्ष द्वारा यह भी प्रकाश में लाया गया कि वे 23 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया कृषि तकनीक फोरम (आईएएटीएफ), ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक नवगठित मंच की पहली बैठक का आयोजन प्रस्तावित कर रहे हैं, जिसमें भारतीय कृषि हितधारक जैसे उद्योग, अनुसंधान संस्थान और सरकार द्वारा कृषि तथा बागवानी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और ज्ञान साझा करने के अवसरों द्वारा पारस्परिक लाभकारी संबंधों का निर्माण होगा।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कृषि और कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया द्वारा की जा रही शोध गतिविधियों को समझने के लिए सिडनी विश्वविद्यालय और सिकाडा इनोवेशन सेंटर का भी दौरा किया।

ऑस्ट्रेलिया भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापार और रणनीतिक साझेदार है। दोनों देश 14 देशों के इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक फोरम फॉर प्रॉस्पेरिटी (आईपीईएफ) और त्रिपक्षीय आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल (एससीआरआई) का हिस्सा हैं, जिससे क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन मजबूत होने की आशा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का अगला दौर नवंबर 2024 में होने की संभावना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »