NEW English Version

त्यौहारों पर उमंग और उत्साह बढ़ाने के लिए जेबीएल ने पेश किया नया कैम्पेन’ इंजीनियर्ड फॉर इमोशन’

प्रतिष्ठित ऑडियो ब्रांड, जेबीएल ने अपने फेस्टिव कैम्पेन ‘इंजीनियर्ड फॉर इमोशन’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह कैम्पेन ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जेबीएल की प्रतिबद्धता को उजागर करता है, जो न सिर्फ शानदार साउंड प्रदान करते हैं, बल्कि भावनाओं को भी जाग्रत करते हैं। ऐसी भावनाएँ, जो आत्म-अभिव्यक्ति और प्रामाणिकता को बढ़ाती हैं, और सुनने वाले व्यक्ति को रोमांच से भर देती हैं। यह कैम्पेन सितंबर से लेकर नवंबर तक चलेगा, जिसका लक्ष्य ऑडियो के प्रति विशेष रुझान रखने वाले यूज़र्स को ऑडियो के सबसे बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। जेबीएल का ‘इंजीनियर्ड फॉर इमोशन’ कैम्पेन इस बात का जश्न मनाता है कि पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए, ऑडियो हमारी भावनाओं को किस प्रकार प्रभावित करता है, और कैसे फेस्टिव सीज़न में खुशी और एकजुटता का संचार करता है।

सुपीरियर साउंड वाले प्रोडक्ट्स

जेबीएल का फेस्टिव कैम्पेन आपके ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने का वादा करता है। टीडब्ल्यूएस / हेडफोन सेगमेंट में, ट्यून बीम व बड्स और ट्यून 770 एनसी सुपीरियर साउंड और कम्फर्ट प्रदान करते हैं। प्रीमियम नॉइस-कैंसलिंग के लिए, लाइव प्रो 2, लाइव बीम 3 और टूर वन एम2 बेहतरीन स्पष्टता प्रदान करते हैं। बार सीरीज़ साउंडबार्स आपके लिविंग रूम में डॉल्बी एटमॉस और मल्टीबीम टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमेटिक सराउंड साउंड की पेशकश करते हैं।

विक्रम खेर, वाइस प्रेसिडेंट, लाइफस्टाइल, हारमन इंडिया, ने कहा, “जेबीएल में, हमारा दृष्टिकोण सिर्फ सुपीरियर साउंड वाले प्रोडक्ट्स निर्मित करने तक ही सीमित नहीं है, हम इन्हें सुनने वाले के मन में गहन भावनाओं को जाग्रत करने के लिए डिज़ाइन करते हैं। इस प्रकार, हमारे हेडफोन्स और टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स आपको रोमांचित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। वहीं, हमारे साउंडबार्स यूज़र्स को रोमांच प्रदान करते हैं, और हमारे पार्टीबॉक्स और ब्लूटूथ स्पीकर्स खूबसूरत यादों के साथ दिल की धड़कनों को तेज़ करने और पुराने पसंदीदा गाने एक बार फिर से मिल जाने की खुशी लेकर आते हैं। हमारा प्रयास जेबीएल के प्रोडक्ट्स में भावनाओं का संचार करते हुए गर्मजोशी और प्रामाणिकता लाना है।”

पूरे देश के लिए फेस्टिव सीज़न ऑफर्स

भारत के विविध त्यौहारों का जश्न मनाने के लिए, जेबीएल इस फेस्टिव सीज़न को विशेष कंज्यूमर ऑफर्स और विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट गतिविधियों के साथ खास बना रहा है। ब्रांड ने आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिनमें 8000 रुपए तक का 15% इंस्टेंट कैशबैक और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक मुफ्त ईएमआई शामिल है, ताकि ग्राहक किफायती दामों पर जेबीएल के शानदार साउंड का आनंद ले सकें।

  • सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट्स और उपहार: जेबीएल सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट्स और उपहारों की पेशकश करेगा, ताकि अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित किया जा सके और रिवॉर्ड्स दिए जा सकें
  • इन-स्टोर इवेंट और प्रमोशन: भारत भर के प्रमुख रिटेलर्स पर इन-स्टोर इवेंट्स और प्रमोशन के माध्यम से विशेष अनुभव और ऑफर्स दिए जाएँगे, जिनमें क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स, जैसे- अमेज़न, फ्लिपकार्ट और www.JBL.com शामिल हैं
  • जेबीएल प्रोडक्ट्स क्विक कॉमर्स पार्टनर्स के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकेंगे, जिनमें स्विगी और ज़ेप्टो के नाम शामिल हैं  
  • प्रमुख एयरपोर्ट्स पर विज्ञापन और प्रचार: जेबीएल देश भर के 5 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर विज्ञापन और प्रचार करेगा, जिससे व्यापक दर्शकों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित हो सकेगी
  • इंडिगो फ्लायर्स के लिए आकर्षक ऑफर: फेस्टिव ऑफर के रूप में, जेबीएल ने फ्लाइट के दौरान कम से कम 500,000 इंडिगो यात्रियों को विशेष क्यूआर कोड देने की योजना बनाई है, जिसका उपयोग वे जेबीएल प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए कर सकते हैं

क्षेत्रों में मनाए जाने वाले विशिष्ट त्यौहार 

देश भर में दिए जाने वाले ऑफर्स के साथ ही साथ, जेबीएल ओणम, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख सांस्कृतिक पर्वों के लिए क्षेत्र-विशिष्ट प्रचार शुरू कर रहा है। ‘इंजीनियर्ड फॉर सेलिब्रेशन’ थीम के तहत, जेबीएल विशेष ऑफर्स की पेशकश कर रहा है, ताकि भारत के प्रत्येक ग्राहक को इस फेस्टिव सीज़न में भरपूर लाभ मिल सके।

जेबीएल अपने ‘हार्ट ऑफ साउंड विद द स्पिरिट ऑफ ओणम’ कैम्पेन के साथ ओणम का त्यौहार मना रहा है, जो कि 17 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस कैम्पेन के तहत चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15% तक कैशबैक और एक ईएमआई मुफ्त दी जा रही है। लुलु मॉल, कोचीन के साथ साझेदारी में, जेबीएल का ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन, ‘बी ए को-आरजे’, पार्टिसिपेंट्स को केरल के पारंपरिक संगीत प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इस एक्टिवेशन के विजेताओं को जेबीएल प्रोडक्ट्स और वाउचर्स दिए जाएँगे। जेबीएल ने ‘साउंड्स ऑफ केरल कॉन्टेस्ट’ के लिए रेड एफएम के साथ भी साझेदारी की है, जो कि 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह प्रतिभागियों को केरल की प्रतिष्ठित ध्वनियों को पहचानने के लिए आमंत्रित करता है, ताकि उन्हें पुरस्कार जीतने का मौका मिल सके और वे ‘बी ए को-आरजे’ कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकें।

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में मनाए जाने वाले त्यौहारों के जश्न के रूप में, जेबीएल गणेश चतुर्थी तक अपने ‘इंजीनियर्ड फॉर सेलिब्रेशन’ कैम्पेन का विस्तार कर रहा है। उक्त कैम्पेन के तहा जेबीएल 8000 रुपए तक के कैशबैक और एक ईएमआई मुफ्त जैसे ऑफर्स की पेशकश कर रहा है। जेबीएल के गणेश चतुर्थी कैम्पेन का उद्देश्य ध्वनि की शक्ति के माध्यम से लोगों को एकजुट करना है, जो यह सुनिश्चित करता है कि जेबीएल के पार्टीबॉक्स, ब्लूटूथ स्पीकर्स, हेडफोन्स और टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स के साथ यह पर्व ऊर्जा और भावना से भरा हो।

डिजिटल फिल्म्स के माध्यम से ‘इंजीनियर्ड फॉर इमोशन’ की कहानी

‘इंजीनियर्ड फॉर इमोशन’ कैम्पेन के तहत, जेबीएल ने शॉर्ट फिल्म्स की एक सीरीज़ पेश की है, जो दर्शाती है कि जेबीएल के प्रोडक्ट्स किस प्रकार भावनाओं को जाग्रत कर सकते हैं। पहली फिल्म में, एक युवा व्यक्ति को जेबीएल ट्यून 770एनसी और जेबीएल ट्यून बीम के माध्यम से बिना अपने परिवार को परेशान किए लेट-नाईट पार्टी का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। एक अन्य फिल्म में एक कपल जेबीएल लाइव बीम 3 और जेबीएल लाइव 770एनसी के माध्यम से एक गाने पर साथ में नाचकर पार्टी में चार चाँद लगा देते हैं। तीसरी फिल्म में एक सफल व्यक्ति को अपनी माँ के साथ निजी पलों का आनंद लेते हुए दिखाया गया है, जिसे जेबीएल टूर वन एम2 ऑफिस पार्टी के दौरान और भी खास बना देता है। आखिरी फिल्म में जेबीएल पार्टीबॉक्स अल्टीमेट एक कपल के ब्लैक-टाई इवेंट को जीवंत बना देता है। ये फिल्म्स इस बात पर प्रकाश डालती हैं कि जेबीएल के प्रोडक्ट्स आखिर किस तरह गहन भावनात्मक अनुभव प्रदान करते हैं।

टूर वन एम2:

लाइव बीम 3:

लाइव 770एनसी:

पार्टीबॉक्स:

जेबीएल के सभी प्रोडक्ट्स प्रमुख रिटेलर्स और in.jbl.com पर उपलब्ध हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »