NEW English Version

परिवार महासंघ की क्षेत्रीय अभिभावक कार्यशाला का आयोजन 21-22 सितंबर को बीएचयू में

उत्तर भारत के आठ राज्यों के 200 से अधिक बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावक लेंगे हिस्सा

वाराणसी: राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान सिकंदराबाद, बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों के संगठनों के राष्ट्रीय महासंघ परिवार एवं वाराणसी की बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं  के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय क्षेत्रीय अभिभावक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार से काशी हिन्दू विश्वविध्यालय में होगा। परिवार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज मारू  ने बताया कि परिवार महासंघ देश के अभिभावक संगठनो का सबसे बड़ा महासंघ है जिसमे देश के 31 राज्यों की 300 से अधिक सदस्य संस्थाओं में एक लाख से अधिक बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावक जुड़े हुए है। परिवार महासंघ द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनो (आटिज्म, डाउन सिंड्रोम, सेरिब्रल पाल्सी व बहु दिव्यांगता) के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास हेतु जन जागरूकता व उनके अधिकारों हेतु वकालात करने का कार्य किया जाता है।

दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब तथा जम्मू व कश्मीर के 200 से अधिक अभिभावक हिस्सा ले रहे है, जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण, अधिकारों, उनके जीवन कौशलों तथा माता पिता की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यशाला की थीम सशक्त परिवारों की दिशा में रणनीति व सहयोग तंत्र है।  कार्यशाला का उद्घाटन समोराह 21 सितंबर (शनिवार) को  सुबह 10 बजे, बीएचयू के प्रो. के. एन. उडुपा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में  बौद्धिक दिव्यांग सेल्फ एडवोकेट्स व्दारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 

डॉ. मनोज कुमार तिवारी
मीडिया प्रभारी  कार्यशाला आयोजन समिति वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »