NEW English Version

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में सक्रिय भागीदारी कर रहा है

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 17 सितंबर, 2024 से प्रारंभ हुए ‘स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान’ में अपने अधीनस्थ/संबद्ध/स्वायत्तशासी संगठनों के साथ सक्रिय रुप से भागीदारी कर रहा है। इस अभियान का विषय “स्वभाव स्वच्छता– संस्कार स्वच्छता” है। अभियान का समापन 2 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छ भारत दिवस समारोह के साथ संपन्न होगा।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के उद्घाटन दिवस पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने श्रम एवं रोजगार सचिव सुश्री सुमिता डावरा तथा अन्य अधिकारियों के साथ नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित श्रम शक्ति भवन में वृक्ष रोपण कर विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” का शुभारंभ किया।  

मंत्रालय इस अवधि के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान, मदान,  सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए मानव-श्रृंखला आदि का आयोजन करेगा। अवधि के दौरान जन भागीदारी पर जोर देने, जागरुकता को प्रोत्साहन देने और स्वच्छता पहल में सामुदायिक भागीदारी के लिए चित्रकला, नारे, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।  

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय देश भर में फैले अपने कार्यालयों के विस्तृत नेटवर्क द्वारा चयनित स्वच्छता नियोजित इकाईयों (सीटीयू) में विशेष अभियान का आयोजन भी करेगा, जहां आम लोगों को भी भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »