NEW English Version

ख़राब पेयजलापूर्ति पर नगर आयुक्त ने लिया सख़्त एक्शन

तीन वार्ड में पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए मैराथन पेयजल समीक्षा-ख़राब हैंड पंप की की मरम्मत न होने और मिनी ट्यूब वेल के एक्टिव नहीं होने पर नगर आयुक्त का हुआ पारा हुआ हाई

जलकल विभाग पेयजल आपूर्ति में मोनोब्लॉक पंप लगाने वालों और पेयजल आपूर्ति की लाइन में कार वॉशिंग वालों पर करेगा कार्यवाही: नगरायुक्त

गत दिनों पार्षद वार्ड 57, 38 व 67 में पेयजल के संकट को लेकर नगर निगम सेवा भवन में धरने पर बैठे पार्षदों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बुधवार शाम को नगर विकास मंत्री के शहर से प्रस्थान करते ही तीनों वार्डों के पार्षदों के साथ पेयजल संकट को दूर करने पर मंथन किया।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने तीनों वार्डों के पार्षदों से उनके वार्ड में पेयजल संकट को दूर करने के लिए नगर निगम स्तर से की जाने वाली कार्यवाही के बारे में सुझाव मांगे। वार्ड 38 में मिनी ट्यूबवेल के कार्यशील नहीं होने और पार्षद द्वारा 30 से 35 हैंडपंप खराब की बात बताने पर नगर आयुक्त ने संबंधित पेयजल प्रभारी दिव्यांशु वस्य को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल लेखा अधिकारी को बुलाकर उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी।

पेयजल आपूर्ति की किल्लत पर तीनों पार्षदों के साथ मंथन करते हुए नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह से नगर निगम की पेयजल आपूर्ति की लाइन में मोनोब्लॉक पंप लगाकर पेयजल आपूर्ति बाधित करने वालों व नगर निगम की पेयजल सप्लाई में मोटर लगाकर कार वॉशिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के बारे में पूछा सहायक अभियंता द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर नगर आयुक्त ने प्रतिदिन सभी जोन में मोनोब्लॉक पंप इस्तेमाल करने वालों पर कार्यवाही करने और शनिवार तक नगर निगम की पेयजल आपूर्ति से कार वॉशिंग चलाने वालों पर कार्यवाही करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

तीनों वार्ड में नगर आयुक्त ने पेयजलापूर्ति, लीकेज, हैडपम्प मरम्मत, टयूबवैल सम्बन्धी समस्याओं की समीक्षा करते हुये जलकल विभाग को कड़ी एडवाइज़री जारी करते हुये अगले 3 दिनों में पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों में सघनता से मॉनिटरिंग कर पेयजल आपूर्ति ठीक करने, पानी के टैंकरों से आपूर्ति देने और लीकेज व हैंडपम्प की रोज़ाना मरम्मत कराए जाने का लक्ष्य जलकल विभाग का निर्धारित किया है।

नगर आयुक्त ने कहा पेयजल आपूर्ति में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तीन पार्षद वार्ड में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए स्थानीय पार्षदों के साथ विचार विमर्श किया गया है जल्द इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए है।

बैठक में पार्षद संजय पंडित, सुभाष चंद शर्मा स्वर्णालता के  प्रतिनिधि अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता अजय राम जल निगम अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह सहित जलकल और जल निगम के जेई व एई मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »