NEW English Version

सफ़ाई में सुधार को लेकर महापौर नगर आयुक्त ने किया मंथन-शहर की सफ़ाई को सुधारने का महापौर नगर आयुक्त ने उठाया बीड़ा

त्योहारों को लेकर महापौर की नसीहत-शहर वासी स्वच्छता के प्रति बदले अपनी आदत व सोच

अलीगढ़ : बीते दिनों अलीगढ़ आये सूबे के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समीक्षा बैठक में महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार को शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा था। नगर विकास मंत्री की मंशा के अनुरूप महापौर और नगर आयुक्त ने शहर की सफाई में सुधार की कवायद को जमीनी रूप देने के लिए पुरज़ोर कोशिश शुरू कर दी है। जहां एक ओर महापौर और नगर आयुक्त सुबह शहर के गली मोहल्लों  मुख्य सड़कों में घूम कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सफाई में सुधार के लिए संबंधित जिम्मेदार सुपरवाइजर और स्वच्छता निरीक्षकों के साथ मैराथन समीक्षा भी कर रहे हैं।

आगामी नवरात्र दशहरा व दीपावली को देखते हुए मंगलवार शाम को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सभी एसएफआई के साथ समीक्षा करते हुए बीट प्लान को सभी स्वच्छता वार्ड में प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही मुख्य सड़कों को कचरा मुक्त बनाने के लिए अर्बन कंपनी को 2 अक्टूबर से विशेष कचरा उठान अभियान शुरु करने के निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक में महापौर ने एसएफआई से स्वच्छता के प्रति उनके अनुभव व कार्य क्षमता के बारे में पुछा।

महापौर ने कहा बेहतर सफ़ाई व्यवस्था के लिए बेहतर सोच व व्यवहार परिवर्तन की जरूरत हर नागरिक को है त्योहारों को देखते हुए सभी बाज़ारो, मुख्य मार्गो मलिन बस्तियों में सफ़ाई व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने कहा सफ़ाई में सुधार की कवायद ज़मीनी रूप में शुरू कर दी गयी है निश्चित रूप से आने वाले दिनों में शहर वासियों के सहयोग से व्यवस्थाओं को बदलने का प्रयास किया जाएगा।

 समीक्षा में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अमित कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अधिशासी अभियन्ता अजय राम, जैडएसओ दलवीर सिंह सहित सभी एसएफआई मौजूद थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »