NEW English Version

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों सहित कुल 919 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों सहित 919 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए शुरू किए गए अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज 919 करोड़ रुपए लागत के जिन विकास कार्यों का उदघाटन और शिलान्यास हुआ है, उनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पुस्तकालय, उद्यान और छोटे फेरीवालों से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें सबसे अहम प्राथमिक नगर शिक्षण समिति द्वारा आधुनिक विद्यालयों के निर्माण का काम है। श्री शाह ने AMC के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के प्रयास से उनके संसदीय क्षेत्र के सभी म्युनिसिपाल प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने में सफलता मिली है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अगर बच्चों ने प्राथमिक शिक्षा समिति की पहल का उचित तरीके से लाभ उठाया तो भारत का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जब हम गरीब परिवारों के बच्चों को विज्ञान, चित्रकला, गीत, संगीत, सहित अनेक विषयों में रुचि लेते हुए देखते हैं तो जीवन की सारी निराशा हट जाती है और भारत का भविष्य उज्ज्वल होने का विश्वास पैदा होता है। श्री शाह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा समिति द्वारा की जा रही यह पहलें शिक्षा व्यवस्था को सहज बनाकर बच्चों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में करीब 472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास और सांसद श्री हसमुखभाई पटेल के अहमदाबाद पूर्वी लोक सभा क्षेत्र तथा श्री दिनेशभाई मकवाना के अहमदाबाद पश्चिम लोक सभा क्षेत्र में करीब 446 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों से अहमदाबाद शहर के निवासियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। श्री शाह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने पिछले कुछ वर्षों में अहमदाबाद शहर, कलोल और साणंद तालुका, गांधीनगर, अहमदाबाद शहर के कुछ क्षेत्र और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 23,951 करोड रुपये के कार्यों को मंजूरी देने का काम किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी करीब 14,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में एक ही लोकसभा क्षेत्र में कुल 37,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद के सात विधानसभा क्षेत्रों में विकास से जुडी अनेक पहल की गई हैं। इनमें बच्चों के पोषण, व्यायाम, किशोरों के ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकालय,  पानी के संग्रह के लिए तालाब, एक साल में 40 लाख पोधों का रोपण, सड़कें, ओवरब्रिज, स्ट्रीट लाईट, अस्पताल, प्राथमिक आरोग्य केन्द्र और प्राथमिक विद्यालय का निर्माण शामिल है।

श्री अमित शाह ने कहा कि AMC ने स्वच्छता अभियान की स्पर्धा में अहमदाबाद को अग्रिम पंक्ति में लाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हमें आगामी स्वच्छता सर्वे में अहमदाबाद को टॉप पर लाने प्रयास करना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि हो सकता है कि इस बार हम पहले स्थान पर नहीं आ पायें, परंतु हमें एक शुरुआत कर अगले साल तक एक ऐसा अहमदाबाद बनाने का लक्ष्य निर्धारित चाहिए कि अहमदाबाद पूरे भारत में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन श्रेणी में स्वच्छता में पहले स्थान पर पहुँच जाए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही ऐसे राष्ट्रीय नेता हैं जिन्होंने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी कि सोच थी कि देश के हर घर में शौचालय की सुविधा हो। आज़ादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत की। हर घर में पीने का साफ़ पानी उपलब्ध हो और हमारे घर, सोसायटी, गलियां शहर और गाँव स्वच्छ बनें और नागरिकों में आये स्वच्छता का संस्कार, प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही इस दिशा में कार्य किया। गृह मंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से शौचालयों के निर्माण की बात की।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नागालैंड से लेकर केरल और उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक, पूरे देश में स्वच्छता अभियान और इसके संस्कार को पहुंचाने का काम किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »