NEW English Version

महापौर ने पेयजलापूर्ति जलनिकासी पर की समीक्षा

शनिवार को महापौर प्रशान्त सिंघल ने नगर आयुक्त विनोद कुमार के साथ जल निगम सीएनडीएस व जलकल विभाग के साथ शहर की जल निकासी व पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए 2 घन्टे से ज्यादा समीक्षा करते हुए महापौर ने जल निगम को पेयजल की किल्लत वाले वार्डो में बिना किसी दबाव के प्राथमिकता पर सभी वार्ड का सर्वे करते हुए मिनी ट्यूबवेल का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए। 

महापौर ने शहर के 3 प्रमुख स्थान शाहजमाल, गूलर रोड व रामघाट रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए पम्पिंग स्टेशन की डिस्चार्ज क्षमता को अभी से बढ़ाने की कवायद करने के निर्देश दिए। ताकि आगामी 6 महीनों में अगली बारिश से पहले सभी पम्पिंग स्टेशन की कार्यक्षमता बढ़ सके और शहर के जल भराव में कमी आ सके।

महापौर ने समीक्षा बैठक में लगाए गए मिनी नलकूप की समीक्षा करते हुए जल निगम व जलकल को तीन दिन में मैन लाइन में सीधे सप्लाई करने के निर्देश दिए। महापौर ने मिनी ट्यूबवेल के निर्माण के बाद भी कार्यशील नही होने पर नाराज़गी जताई महापौर ने निर्देश दिए सभी मिनी ट्यूबवेल को जल्द एक्टिव किया जाए साथ ही सभी मिनी ट्यूबवेल वेल पर बिजली कनेक्शन के लिए हाइडिल विभाग से जल निगम संपर्क कर मिनी ट्यूबवेल क्रियाशील किये जायें।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा शहर की पेयजलापूर्ति व जल निकासी को प्रभावी बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है अगले 6 महीनों के रोड मैप तैयार किया गया है अगली बारिश से पहले जल निकासी प्रभावी बनेंगी साथ ही मिनी नलकूपों को वार्ड में पेयजल संकट के दृष्टिगत प्राथमिकता पर निर्माण कराया जाएगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद, मुख्य अभियंता यांत्रिक अजय राम, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील कुमार सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह सहित एई व जेई मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »