NEW English Version

पूरे जोश और दम-खम के साथ बीता नेशनल एथलेटिक मीट का दूसरा दिन

‘सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का दूसरा दिन’

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का आज दूसरा दिन भी अपूर्व जोश से भरा हुआ दिखाई दिया। ​आज आयोजित प्रतिस्पर्धाओं के अन्तर्गत अण्डर-17 बालक, हाई जम्प प्रतियोगिता में देवांक भूषण (भारतीय विद्या, बी.एच.ए),अण्डर-17 बालक शॉट पुट में अभय त्यागी (जे.पी.पब्लिक स्कूल), अण्डर-19 बालक, 100 मीटर रेस में हरीश एस (एस.बी.ओ.ई स्कूल), अण्डर-19 बालिका100 मीटर रेस में रीतिका अशोक (स्टेला मारिस कॉन्वेंट स्कूल), अण्डर-17 बालक ट्रिपल जम्प में साहिल पांडेय (ए.जे.जे. एकेडमी, वाराणसी), अण्डर-14, बालक 100 मीटर रेस में माधुर्ज्या चैधू (दिल्ली पब्लिक स्कूल), अण्डर-14 गल्र्स 100 मीटर रेस में मंसा देवी (विल्लमल बोधि सी ए.एम.आई), अण्डर-17 बालक 100 मीटर रेस में एफ फेड्रिक रसेल (लालाजी मेमोरियल ओमेगा आई.एन.वी), अण्डर-17 बालिका

100 मीटर रेस में आरती (पाथ फाइंडर ग्लोबल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल), अण्डर-19 बालिका लांग जम्प में रोस प्रीत कौर (डी.पी.एस. पठानकोट), अण्डर-17 बालिका  डिस्कस थ्रो में लक्षिता महलावत (जयश्री परिवाल हायर सेकेण्डरी स्कूल), अण्डर-19 ब्यायज जेबलिन थ्रो में सुमित कुमार (एस.जी. पब्लिक स्कूल), अण्डर-17 ब्यायज 400 मीटर रेस में योजित (बाल भारती पब्लिक स्कूल ), अण्डर-17 बालिका 400 मीटर रेस  में नेथरा एम (विलम्मल विद्या विद्यालय), अण्डर-19 बालक, 400 मीटर रेस में युवान शारावन (एयर फोर्स स्कूल ए.एफ.ए.) तथा अण्डर-19 बालिका 400 मीटर रेस में वंशिका (देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल ) ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने -अपने देश का नाम रौशन किया ।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवम् निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने देश-विदेश से आये प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों की समर्पित खेल भावना, अनुशासन एवम् उनके सार्थक सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने सम्पन्न हो चुकी प्रतियोगिताओं के सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए यह आशा प्रकट की कि वे सभी भविष्य में सफलता के उच्चतम शिखर पर अवश्य पहुँचेंगे।

विशिष्ट गणमान्य अतिथियों में श्री पवन कुमार सिंह (जोनल मैनेजर, एच.डी.बी. फाइनेन्शियल सर्विसेज लिमिटेड, जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती), डा अभिषेक मिश्र (उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती), श्री अशोक कुमार सिंह (सहायक अभियन्ता), श्री बृजेश कुमार सिंह  (स्टेशन अधीक्षक, रेलवे वाराणसी), श्री अरविन्द सिंह, श्री सतीश कुमार सिंह (प्रबन्धक जी0एस0एस0आई0 सन्दहाँ), श्री राम उदय यादव (ए0डी0पी0आर0ओ0, वाराणसी), श्री रिपुंजय सिंह, श्री जय प्रकाश सिंह  की उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणादायी रही ।

आज पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावपूर्ण समूह गीत, एकल गीत के साथ-साथ रॉक बैंड पर सुर-ताल का  संगम और विशेष समन्वय दिखाते प्रत्यूष दत्त पाण्डे, अदिति सिंह, आस्था पाण्डे, अर्पिता श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव तथा सम्मान केशरी ने अद्भुत समा बांधा। परम आराध्य शिव की नगरी में उनके नटराज स्वरूप  को स्मरण कराता, नृत्य की विभिन्न कलाओं और मुद्राओं को समेटे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने साक्षात शिव के स्वरूप को साकार कर दिया । इसके साथ देश-विदेश से आए खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षको ने भी अपने गीत-संगीत के माध्यम से पूरे परिसर को एक परिवार के रूप मे संगठित कर दिया ।

उल्लेखनीय है कि इस एथलेटिक्स मीट की सभी क्रीड़ा प्रतियोगिताएँ वाराणसी के डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, वाराणसी में आगामी 10 अक्टूबर, 2024 तक चलेंगी। संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »