NEW English Version

नेशनल एथलेटिक मीट के तीसरे दिन की प्रतियोगिताएँ भी निर्बाध रूप से सम्पन्न

‘संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का तीसरा दिन’

​

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का आज तीसरा दिन भी अपूर्व जोश से भरा हुआ दिखाई दिया। आज आयोजित प्रतिस्पर्धाओं के अन्तर्गत अण्डर-14 ब्वॉयज, लाँग जम्प प्रतियोगिता में विमल राय (राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल), अण्डर-19 ब्वॉयज, 200 मीटर रेस में पारस कुमार (सोमरविल्लई स्कूल), अण्डर-19  गर्ल्स हाई जम्प प्रतियोगिता में कोमल (रॉव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल), अण्डर-17 लांग जंप में दीक्षा (गवर्नमेंट मॉडल सी.से.स्कूल), अण्डर-19, डिस्कस थ्रो में श्रुति (सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल), अण्डर-14 ब्वॉयज शॉटपुट में युवराज (आर्यावल भारती स्कूल), अण्डर-14 गर्ल्स शॉटपुट में हनप्रीत (एम.डी.सी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल), अण्डर-17 गर्ल्स शॉटपुट में मेरलिन हनाह (सेंट जॉन्स इंग्लिश स्कूल), अण्डर-19 गर्ल्स 3000 मीटर रेस में अंशु (दिल्ली पब्लिक स्कूल), अण्डर-19 5000 मीटर रेस में अजय (के0डी0 पब्लिक स्कूल, नीमगांव) तथा अण्डर-17 ब्वॉयज 3000 मीटर रेस में रिषभ चहल (रूद्रा इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

रिले रेस प्रतियोगिताओं में अण्डर-19 ब्वॉयज 4×100 मीटर रिले रेस के लिए सौरव दहनिया, मान सिंह भदना, सागर यादव, मो. अता (डी.पी.एस. फरीदाबाद) ने, अण्डर-19, गर्ल्स 4×100 मीटर रिले रेस के लिए शिशुष्मिता मान्डा, श्रेया, हर्षिता, रिया सिंह (मॉर्डन पब्लिक स्कूल) ने, अण्डर-17 गर्ल्स 4×100मीटर रिले रेस में श्लोका लक्ष्मी, आरूषि, निलय स्टेनले, आफरीन शकील, अक्षिता के.एम. (भवन्स आदर्श विद्यालय) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अण्डर-17 ब्वॉयज 4×100 मीटर रिले रेस के आरंभिक राउण्ड में बी.सुरेंद्रम, एल.सी. रौशन, आर.एस.सुजान, सी. चौरिश जॉर्डन (एस.बी.ओ.ए. स्कूल एण्ड जूनियर कॉलेज) ने बढ़त हासिल की वहीं 4×100रिले रेस प्रतियोगिता के आरंभिक राउण्ड में ही अण्डर -14 गर्ल्स के अन्तर्गत आग्नेय, जरीन, सानवी, सृजन, वीरेंद्र कुमार (इण्डियन स्कूल मस्कट) आगे रहीं।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवम् निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने इस एथलेटिक मीट की सफलता हेतु देश विदेश से पधारे अतिथि विद्यालयों के प्रशिक्षक तथा खिलाड़ियों की भरपूर सराहना की और उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

विशिष्ट गणमान्य अतिथियों में डा0 राजेन्द्र पाठक, श्री पवन कुमार सिंह (जोनल मैनेजर, एच.डी.बी. फाइनेन्शियल सर्विसेज लिमिटेड, जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती), श्री अशोक कुमार सिंह (सहायक अभियन्ता), श्री दान बहादुर सिंह, श्री विश्रुत सक्सेना (ए0सी0पी0 कैण्ट वाराणसी), श्री रिपंुजय सिंह की उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणादायी रही ।

संस्था की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने खेल ऊर्जा से भरे खिलाड़ियों  के जोश व समर्पित खेल भाव को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यही खिलाड़ी देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को इस नेशनल एथलेटिक मीट का समापन समारोह संत अतुलानंद कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ के प्रांगण में सम्पन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि इस एथलेटिक्स मीट की सभी क्रीड़ा प्रतियोगिताएँ वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, वाराणसी में चल रही है। संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »