NEW English Version

प्रधानमंत्री ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने आज कहा कि श्री टाटा दूरदर्शी उद्योगपति, दयालु व असाधारण इंसान थे जिन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा है:

“श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी उद्योगपति, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।”

“श्री रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक बड़ा सपना देखने और दूसरों को कुछ देने को लेकर उनका जुनून था। वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे।”

“मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत मुलाकातों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनके विचार बहुत समृद्ध करने वाले लगे। मेरे दिल्ली आने के बाद भी बातचीत का सिलसिला जारी रहा। उनके निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाए उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »