NEW English Version

हिप्पो होम्स ने गुरुग्राम में शुरू किया भारत का अपना पांचवा होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर

​दिल्ली एनसीआर में हिप्पो होम्स की पहुँच बढ़ाते हुए, विश्वसनीय गुणवत्ता, किफायती कीमत के प्रोडक्ट्स, समय पर इंस्टॉलेशन और डिलीवरी की पेशकश

10,000 वर्ग फुट में फैले नए स्टोर में व्यक्ति​गत घर खरीदारों और घर मालिकों को मिलेंगे होम रेनोवेशन और इम्प्रूवमेंट के बेहतर अनुभव 

नई दिल्ली/गुरुग्राम: होम बिल्डिंग, होम रेनोवेशन और इंटीरियर सॉल्यूशंस के प्रमुख ओमनी चैनल प्रोवाइडर, हिप्पो होम्स ने गुरुग्राम में अपना नया रिटेल स्टोर शुरू किया है। यह भारत में ब्रांड का पाँचवाँ स्टोर है। भारत में ब्रांड की विस्तार रणनीति के तहत यह स्टोर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हिप्पो होम्स की उपस्थिति को बढ़ाएगा। अरविंद मेदिरत्ता के एमडी और सीईओ द्वारा नए स्टोर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान, भारत में हिप्पो होम्स के प्रमुख भागीदार और वरिष्ठ टीम उपस्थित रही।

यह नया स्टोर 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें 100 से अधिक प्रमुख होम बिल्डिंग और इम्प्रूवमेंट ब्रांड्स के 10,000 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं। इस प्रकार, हिप्पो होम्स हर घर के इंटीरियर्स के लिए एक ही जगह पर सभी समाधान प्रदान करता है। इस स्टोर में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की शानदार रेंज के साथ ही साथ डिज़ाइन प्रेरणा, प्रोडक्ट रिकमेन्डेशन और स्टोर में मौजूद स्पेशलिस्ट्स से सलाह मिल सकेगी। गुड़गांव में नया स्टोर के खुलने से हिप्पो होम्स अधिक संख्या में ग्राहकों की घर और मॉड्यूलर सॉल्यूशंस की बढ़ती माँग को पूरा करेगा।  

कंपनी के विस्तार के बारे में बोलते हुए, एमडी और सीईओ, श्री अरविंद मेदीरत्ता ने कहा, ” गुरुग्राम का स्टोर दिल्ली एनसीआर में हमारा  चौथा स्टोर है और यह हमारे पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण जोड़ है, जो क्षेत्र में हमारी उपस्थिति को मजबूत करता है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हमारे स्टोर्स को अपार सफलता मिली है, इसी का परिणाम है कि पिछले तीन महीनों में यहाँ हमारा तीसरा स्टोर लॉन्च हो रहा है। यह दर्शाता है कि हम निरंतर रूप से विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमारी योजना अधिक से अधिक स्टोर लॉन्च के साथ हिप्पो का विस्तार करना है। हम और अधिक स्टोर्स शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों की जरूरतें पूरी कर सकें। साथ ही, हम चाहते हैं कि स्थानीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े, जिसके माध्यम से हम अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान दे सकें।”

नए हिप्पो स्टोर में घर खरीदने वालों और मालिकों को एक अनोखा वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अनुभव भी मिलेगा। इसकी सहायता से वे अपने घर के अनुकूल होम इम्प्रूवमेंट सॉल्यूशंस, कंटेम्पररी किचन, बाथ कलेक्शन और लिविंग रूम डिजाइन विकल्पों को एक वास्तविक और इंटरएक्टिव वातावरण में देख सकेंगे। इस स्टोर में लाइव एक्सपीरियंस ज़ोन्स और बाथरूम एवं मॉड्यूलर किचन के एक से बढ़कर एक सैंपल सेटअप्स शामिल किए गए हैं, जो ग्राहकों को अधिक वास्तविक और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करेंगे। यह स्टोर घर से जुड़े तमाम प्रोडक्ट्स और सर्विसेस के लिए एक ‘वन स्टॉप शॉप’ है, जो ग्राहकों को होम इम्प्रूवमेंट, रेनोवेशन और डिज़ाइन का समग्र अनुभव प्रदान करेगा। यह स्टोर इस बात का प्रमाण है कि हिप्पो विश्वसनीय गुणवत्ता, किफायती कीमत के प्रोडक्ट्स, समय पर इंस्टॉलेशन और डिलीवरी की पेशकश करता है। 

नया हिप्पो होम्स एक्सपेरेंशल स्टोर मॉडर्न होम इम्प्रूवमेंट सॉल्यूशंस की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इसमें बाथ और सेनेटरी वेयर, मॉड्यूलर किचन्स और वार्डरोब्स, टाइल्स और फर्श, इलेक्ट्रिकल और लाइटिंग, किचन एप्लायंसेस, पेंट और वॉलपेपर, वुड और लैमिनेट्स, होम एसेंशियल्स और डेकोर तथा हार्डवेयर और टूल्स जैसी श्रेणियाँ शामिल हैं। घर की जरूरतों और सॉल्यूशंस की यह मजबूत श्रेणी शहर के तमाम खरीदारों और घर के मालिकों, बड़े संस्थानों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, एप्लिकेटर्स और होम डेकोरेटर्स को सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है। घर के मालिक प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजीस की लाइव परफॉर्मेंस के लिए हिप्पो के डिज़ाइनर्स की एक्सपर्ट टीम से भी मिल सकते हैं। हिप्पो होम्स, होम इम्प्रूवमेंट इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभरा है, जो अपनी गुणवत्ता, विश्वसनीय और उच्च श्रेणी के प्रोडक्ट्स और बेहतरीन डिज़ाइन पेश करने के लिए जाना जाता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »