NEW English Version

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान और स्वच्छता अभियान के लिए विशेष अभियान 4.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20241101-WA0010F193.jpg

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और इसकी एजेंसियों ने 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 4.0 को सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

मंत्रालय ने लोक शिकायत (986), लोक शिकायत अपील (211), आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव) और रिकॉर्ड प्रबंधन (पुरानी भौतिक/ई-फाइलों की समीक्षा (25635)) के निपटान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने 95 प्रतिशत लंबित सांसद संदर्भ का निपटान कर दिया है। अभियान के दौरान 583 में से 555 ऐसे संदर्भों का निपटारा किया गया है। अवधि के दौरान 53 संसदीय आश्वासनों में से 28 मामलों का भी निपटान किया गया है। अभियान के दौरान, मंत्रालय ने स्क्रैप के निपटान से 3,03,200/- रुपए का राजस्व अर्जित कियाहै। स्वच्छता ही सेवा और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 4.0 के दौरान, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और इसकी एजेंसियों ने 19,000 से अधिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी क्रियाकलाप आयोजित किए, जिनमें कार्यालय, निर्माण शिविर/ स्थल,  राष्‍ट्रीय राजमार्ग खंड, टोल प्लाजा, सड़क के किनारे की सुविधाएं, सड़क किनारे स्थित ढाबे, बस स्टॉप, फ्लाईओवर आदि शामिल थे।

अभियान के विभिन्न मापदंडों के तहत चिन्हित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नोडल अधिकारी ने दैनिक आधार पर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सभी एजेंसियों के साथ अनुवर्ती कार्रवाई की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम)  4.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20241101-WA0009(1)68E2.jpg
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »