NEW English Version

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

बहजोई स्थित गायत्री पैलेस में किया गया ‘शिवदेई-मेघसिंह स्मृति सम्मान समारोह’ का आयोजन

बहजोई: बहजोई स्थित गायत्री पैलेस में “शिवदेई मेघसिंह स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। प्रतिभागियों ने स्वरचित कविताएं सुनाई तथा बच्चों को मेहनत कर आगे बढ़ने के मंत्र दिए। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि पिछले महीने तीन स्तर पर सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्कूल स्तर प्रथम में पहला स्थान कनक, दूसरा स्थान काजल और तीसरा स्थान कामनी ने प्राप्त किया। स्कूल स्तर द्वितीय में पहला स्थान अरुन, दूसरा पीतम और तीसरा स्थान रवि ने प्राप्त किया। कॉलेज स्तर में पहला स्थान नितिन, दूसरा विनय और तीसरा पंकज ने प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में रविन्द्र यादव ने प्रथम स्थान, सत्यवीर सागर ने दूसरे स्थान और अरुन मीना तीसरे स्थान पर रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली बच्चों द्वारा बुद्ध वंदना के साथ की गई। सर्वप्रथम संचालक द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। चन्दौसी से आये बाल साहित्यकार डॉ. उमेशचन्द्र सिरसवारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों की क्षेत्र में आवश्यकता है। नई प्रतिभाओं को आगे का अवसर ऐसे मंचों से ही मिलता है। इस बैनर तले निश्चित ही नवांकुर उभर कर आगे आयेंगे। एडवोकेट गजेंद्र राणा ने बताया कि बच्चों के भविष्य बनाने और बिगाड़ने में उनके अभिभावकों की महती भूमिका होती है। अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपक वर्मा ने कहा कि शिक्षा के लिए होने वाला यह एक अनूठा कार्यक्रम है। ऐसा कार्यक्रम मैंने पहले कभी नहीं देखा। शिवदेई-मेघसिंह स्मृति कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्चित बाल साहित्यकार डॉ. उमेशचन्द्र सिरसवारी ने की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही कवि सम्मेलन और सिंगिग प्रोग्राम भी कराया गया।

Pachaas Krantikari27%

कार्यक्रम का संचालन लेखक सतीश कुमार अल्लीपुरी और नीरज कुमार सिद्धार्थ ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम बेहद सफल रहा। श्रोताओं में शुरू से लेकर अंत तक उत्साह और उमंग बनी रही। कार्यक्रम हॉल की व्यवस्था को व्यवस्थित और शानदार बनाने का श्रेय विन्टू टेंट वालों के जिम्मे रहा। इस दौरान राजकुमार, अमित वार्ष्णेय, हेमन्त राणा, नवीन वार्ष्णेय, सत्यवीर, अनुष्का गौतम, हर्ष गौतम, आलोक कश्यप, सरजीत सिंह समेत जुनाबई, सम्भल आदि स्थानों से प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »