NEW English Version

नगर आयुक्त ने नगर निगम शेल्टर होम की जानी हक़ीक़त

धीरे-धीरे बढ़ती ठंडक में गरीब असहाय और खुले में रात्रि विश्राम करने वाले लोगों के लिए नगर निगम शेल्टर होम की व्यवस्था का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने गांधी पार्क ज़ोन कार्यालय शेल्टर होम, गूलर रोड शेल्टर होम व भुजपुरा डूडा द्वारा संचालित शेल्टर होम का भौतिक सत्यापन किया। भुजपुरा स्थित डूडा के संचालित शेल्टर होम और गूलर रोड नगर निगम शेल्टर होम में अव्यवस्थाओं को देखकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए अधीनस्थों को अगले 48 घन्टे में शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार शेल्टर होम संचालित करने के निर्देश दिए है साथ ही नगर निगम के सभी शेल्टर होम की निगरानी व निरीक्षण रोज़ाना रात में निगम के ज़ोनल अधिकारी करेंगे।

गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के तीनों शेल्टर होम का निरीक्षण किया. शेल्टर होम में अव्यवस्थाओ को देखकर खासे नाराज़ हुए निरीक्षण में नगर आयुक्त को गूलर रोड शेल्टर होम में महिला व पुरुष कमरों में प्लास्टर टूटने, सफ़ाई वार्ड 7 का शेल्टर होम में सफाई का सामान रखे होने, शेल्टर होम की दीवारों पर पेड़ उगने, गंदगी होने कई समय से बंद रहने, शौचालय में गंदगी कचरा पड़ा मिला। 

नगर आयुक्त को  डूडा द्वारा संचालित शेल्टर होम में भी गंदगी, समर सेविल खराब मिला जिसको तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश डूडा विभाग को दिए गए तात्कालिक पेयजल की व्यवस्था के लिए पेयजल टैंकर नगर निगम द्वारा लगाया, गंदे रजाई गद्दे मिले व शेल्टर होम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही मिली। 

नगर आयुक्त को गांधी पार्क शेल्टर होम में निरीक्षण के समय व्यवस्थाएं समुचित मिली। मौके पर नगर आयुक्त को गांधी पार्क शेल्टर होम में महिला व पुरुष केयर टेकर मौके पर मिला, साफ सफ़ाई पेयजल, रजाई गद्दे, पलंग भी समुचित मात्रा में मिले शेल्टर होम में साफ सफाई भी ठीक मिली। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने गांधी पार्क शेल्टर होम की भांति गूलर रोड शेल्टर होम और भुजपुरा शेल्टर होम को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ संचालित होने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने बताया शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी शेल्टर होम को मूलभूत सुविधाओं के साथ संचालित कराए जाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है आज निरीक्षण में शेल्टर होम में कुछ कमियां मिलीं जिनको दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को 48 घंटे की मोहलत दी गई है पुन निरीक्षण किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम के सभी स्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई  के साथ साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ ही संबंधित पुलिस थाने में नियमित शेल्टर होम में सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखा गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »