NEW English Version

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज बिहार के मधुबनी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज बिहार के मधुबनी में ऋण आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी भी इसमें उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सांसद सर्वश्री रामप्रीत मंडल, संजय कुमार झा, डॉ. अशोक कुमार यादव, तथा विधायक सर्वश्री विनोद नारायण झा, सुधांशु शेखर, तथा  घनश्याम ठाकुर भी मौजूद थे।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक- नाबार्ड के अध्यक्ष श्री केवी शैजी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक निदेशक श्री एम वी राव, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -सिडबी के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज मित्तल, वित्तीय सेवा विभाग के अपर सचिव श्री एमपी तंगिराला और स्टेट बैक ऑफ इंडिया के उप-प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर राणा ने भी ऋण आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया।

श्री सम्राट चौधरी ने ऋण आउटरीच कार्यक्रम हेतु मधुबनी आने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री की देखरेख में किए जा रहे प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। श्रीमती सीतारमण ने इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा 50,294 लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष और अधिक आयु के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) कार्ड भी प्रदान किए गए।

नाबार्ड और सिडबी ने विभिन्न ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए क्रमशः 155.84 करोड़ रुपये और 75.52 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी की घोषणा की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009HTQU.jpg

श्रीमती सीतारमण ने विशिष्ट व्यक्तियों के साथ लगभग 25 स्टालों का दौरा किया जहां बैंकों और नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उद्यमियों के विभिन्न स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने गणमान्य नागरिकों को मैथिली और संस्कृत में संविधान की पांच-पांच प्रतियां भी भेंट कीं।

इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के विभिन्न गतिविधियों की घोषणा की गई। बैंकों ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्कूलों खास तौर पर बालिका विद्यालयों में आधारभूत ढ़ांचा बेहतर बनाने की सहायता को मंजूरी दी । केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) श्री एम. नागराजू ने जिले में वित्तीय समावेशन पहल के तहत बैंकों द्वारा किए गए प्रयासों से वित्त मंत्री को अवगत कराया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »