NEW English Version

गौवंश को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम ने किए पुख़्ता इन्तिज़ाम

दिसंबर महीने में मौसम के मिजाज़ में अचानक आयी तब्दीली के कारण शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। नगर निगम ने आम जनमानस की सुविधा के लिए शीत लहर से बचने के लिए 03 शेल्टर होम और 05 अस्थाई रैन बसेरे बनवाए हैं तो वहीं शीत लहर में नगर निगम ने अपनी दोनों गौशाला में गोवंश को शीत लहर से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम भी कर लिए हैं। नगर आयुक्त ने बीती रात शीतलहर के प्रकोप देखते हुए नगर निगम की कान्हा गौशाला आगरा रोड और नंदी गौशाला बरौला जाफराबाद में पहुंचकर गोवंश का हाल देखा और शीत लहर से बचाव की व्यवस्थाओ को तत्काल करने के लिये अधीनस्थों को कहा।

नगर आयुक्त के सख़्त रुख़ को देखते हुए इस बार नगर निगम ने अपनी दोनों गौशालाओं में गोवंश को शीत लहर से बचने के लिए काऊ कोट और काऊ मेट ख़रीदे है। वही दोनों गौशाला में गौवंश को ठंड से बचने के लिए तिरपाल से भी कवर्ड कर दिया गया है साथ ही साथ अलाव भी जलने लगे है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया बढ़ती हुई शीत लहर में गोवंश की समुचित सुरक्षा और देखभाल को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्रभावी कदम उठाया गया है दोनों गौशाला में 150-150 काऊ कोट और 5×8 साइज़ की 25 मिमी मोटाई की काऊ मेट की व्यवस्था गौशाला में कई गयी है साथ ही गौशाला में अलाव के साथ-साथ आने वाले दिनों में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए हीटर लगवाने की व्यवस्था भी की जाएगी साथ ही साथ गौशाला में सुरक्षा की दृष्टि से 10 और सीसीटीवी कैमरे लगवा कर उन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से इंटीग्रेटेड किया जा रहा है ताकि बारीकी से नगर निगम द्वारा अपनी दोनों गौशाला में निगरानी की जा सके।

नगर आयुक्त ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा को गौवंश की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नसीहत देते हुये नियमित रूप से दोनो गौशाला में चैकअप कराने व रोज़ाना गौशाला में जाकर गौ सेवा करने के निर्देश दिये है।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की कान्हा गौशाला और बरोला जफराबाद नंदी गौशाला की निगरानी स्वयं उनके द्वारा की जा रही है दोनों गौशाला में गौवंश की देखरेख, चिकित्सकों, चारे व अधिकारी/स्टाफ शीट लहर से बचाव आदि की समुचित व्यवस्था की रोज़ाना उनके स्तर पर समीक्षा की जायेगी।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा बढ़ती हुई शीत लहर के प्रकोप में जनमानस की सुविधा के लिए नगर निगम ने शेल्टर होम और रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ गोवंश की समुचित सुरक्षा और देखभाल करने के लिए नगर निगम ने बेहतरीन कदम उठाया है और दोनों गौशाला में बेहतरीन व्यवस्थाएं शीत लहर से बचाव की मौजूद है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »