NEW English Version

सुख-सुविधा और सुरक्षा बनी रैन बसेरों की पहचान

नगर निगम द्वारा 08 स्थानों पर सचांलित शैल्टर होम और अलाव इस शीत लहर में खुले में सोने वाले गरीब असहाय लोगों के लिए राहत का जरिया बने हुए हैं। नगर निगम के सभी 8 शेल्टर होम आवश्यक सुख सुविधा और सुरक्षा के साथ संचालित हो रहे जिनमे रोज़ाना कई लोग आश्रय लेकर शीत लहर से बच रहे है।

नगर निगम के सभी 8 शेल्टर होम में आवश्यक सुख सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव की हक़ीक़त को जानने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व मीनू राणा,  अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के साथ औचक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को सघनता से निगरानी करने के निर्देश दिए और विश्राम करने वाले लोगो से व्यवस्थाओ पर फीडबैक लिया।

नगर आयुक्त ने स्थाई शैल्टर होम भुजपुरा स्थित डूडा के संचालित शेल्टर होम, गांधी पार्क शैल्टर होम गूलर रोड नगर निगम शेल्टर होम अस्थाई रैन बसेरों के अन्तर्गत कठपुला निकट जीआईसी स्कूल के पास अस्थाई रैन बसेरा महिला व पुरूष, शमशाद मार्केट रोड निकट कलेक्ट्रेट के सामने अस्थाई रैन बसेरा, केला नगर चौराहे के पास निकट लेबन ट्री होटल से आगे, मसूदाबाद बस स्टैण्ड के अंदर अस्थाई रैन बसेरा एवं सारसौल बस स्टैण्ड के पास के अस्थाई रैन बसेरा के साथ साथ स्टेशन रोड, बस स्टैण्ड, रैन बसेरों के आस पास नगर निगम द्वारा जलाये जा रहें अलाव का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने नगर निगम द्वारा संचालित शैल्टर होम और रैन बसेरों के स्थान और क्षमता के बारे में बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 08 स्थानों पर शैल्टर होम और रैन बसेरें संचालित किये जा रहे है जिनमें ….

शैल्टर होम/रैन बसेरे(स्थाई)

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क शैल्टर होम पुरूष और महिला जिसकी क्षमता 100 व्यक्ति है।
  • गूलर रोड निकट पुंराना हैजा अस्पताल शैल्टर होम पुरूष और महिला जिसकी क्षमता 60 व्यक्ति है।
  • भुजपुरा चौराहे के पास शैल्टर होम पुरूष और महिला/बच्चों के लिये जिसकी क्षमता 160 व्यक्ति है।

शैल्टर होम/रैन बसेरे(अस्थाई)

  • कठपुला के पास अस्थाई रैन बसेरा महिला व पुरूष जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।
  • शमशाद मार्केट रोड निकट कलेक्ट्रेट के सामने अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 45 व्यक्ति है।
  • केला नगर चौराहे के पास निकट लेबन ट्री होटल से आगे जिसकी क्षमता क्षमता 50 व्यक्ति है।
  • मसूदाबाद बस स्टैण्ड के अंदर अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।
  • सूतमील बस स्टैण्ड के पास के अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया नगर निगम के संचालित सभी 08 शैल्टर होम/रैन बसेरें में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग विश्राम कर शीत लहर से राहत ले रहें है। उन्होंने बताया कि बीती रात नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क शैल्टर होम में 62 व्यक्ति, गूलर रोड निकट पुंराना हैजा अस्पताल शैल्टर होम में 06,  भुजपुरा चौराहे के पास शैल्टर होम में 23, कठपुला के पास अस्थाई रैन बसेरा में 32, केला नगर चौराहे के रैन बसेरें में 21, मसूदाबाद बस स्टैण्ड के अंदर अस्थाई रैन बसेरा में 16,  शमशाद मार्केट रोड निकट कलेक्ट्रेट के सामने अस्थाई रैन बसेरा में 05 व सूतमील बस स्टैण्ड के पास के अस्थाई रैन बसेरा में 25 व्यक्ति ठहरे है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया नगर निगम के सभी शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था है शैल्टर होम/रैन बसेरा में गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, बच्चों व दिव्यांगजनों के विश्राम की सुविधा, महिला और पुरूष सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था है व सार्वजनिक स्थानों पर 20 स्थानों पर अलाव जलाये जा रहें है। 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 08 स्थानों पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई। जहॉ निराश्रित/बेसहारा एवं खुले में रहने वाले व्यक्तियों के लिये निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था है। रैन बसेरे में सोने के लिये गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, अलाव, स्नान व सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। महानगर की सामाजिक संगठनों/बुद्धजीवियों से अपील की जाती है जहॉ पर भी निराश्रित/बेसहारा एवं खुले में रहने वाले व्यक्ति दिखाई दे उन्हें नगर निगम के शैल्टर होम में भिजवाने में नगर निगम का सहयोग करें।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मीडिया सहायक अहसान रब, स्टेनों देशदीपाक आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »