NEW English Version

जयपुर-अजमेर हाईवे पर गैस टैंकर से टक्कर के बाद धमाका, 8 की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण हादसे में गैस टैंकर और कई वाहनों की टक्कर के बाद धमाका हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि टक्कर के बाद धुआं फैलने लगा और फिर एक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस टक्कर से लगी आग ने हाईवे को आग के समंदर में बदल दिया। काले धुएं के गुबार ने आसमान को ढक दिया और आग की लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दीं। हाईवे का लगभग 300 मीटर लंबा हिस्सा हादसे से प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

30 से ज्यादा वाहन जलकर खाक

हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं। आग ने 30 से ज्यादा वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

बस के यात्रियों का पता लगाने की कोशिश जारी

गैस टैंकर के पीछे चल रही एक बस के यात्रियों की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। हादसे से हाईवे के आसपास के कई प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां 40 से ज्यादा घायल इलाज के लिए भर्ती हैं। खींवसर ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायलों में से लगभग आधे की हालत बेहद गंभीर है।

‘ग्रीन कॉरिडोर’ से पहुंचाए जा रहे घायल

हादसे के बाद घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए दुर्घटनास्थल से एसएमएस अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया गया है। प्रशासन और राहत दल मौके पर पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »