NEW English Version

डॉ.राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2024 में विजेता बने संत अतुलानंद स्कूल कोईराजपुर के खिलाड़ी

संत अतुलानंद कॅान्वेट स्कूल के संस्थापक ब्रहमलीन डॉ. राज सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित डॉ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण का आखिरी दिन भी अत्यंत उत्साह एवं जोश से भरा दिखाई दिया।

इस समापन समारोह की अध्यक्षता श्री वीना तिवारी जी ( ज़ोनल मैनेजर , यूको बैंक वाराणसी )ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष गुप्ता ( खेल सचिव, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ )का पदार्पण हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रवीण सिंह ( प्राचार्य ,गणेश राय पी.जी. कॉलेज,जौनपुर) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई । वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आयी लगभग 15 टीमों ने एक दूसरे के समाने कड़ी चुनौती रखी। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बॉयज़ अंडर 17 विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बॉयज अंडर -17 अंडर -19 एवं गर्ल्स अंडर- 17 तथा गर्ल्स अंडर -19 में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इस पूरे खेल प्रतियोगिता के ओवरऑल चौंपियंस की ट्रॉफी भी विद्यालय के ही नाम रही।
अंडर -19 ब्वॉयज में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड ओजस गुप्ता, राइसिंग स्टार शिवांस ( डालिम्स रोहनिया ), अंडर -17 ब्वॉयज में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड ऋषव मिश्रा तथा राइसिंग स्टार आर्यन, हैप्पी मॉडल स्कूल के नाम रहा वही अंडर-17 गर्ल्स में बेस्ट प्लेयर विद्यालय की मान्या सिंह रहीं तथा राइसिंग स्टार स्मृति, हरिहर सिंह एकेडमी के नाम रहा।

कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्व के चरित्र से प्रेरणा लेने व खेल की समर्पित भावना को जीवंत रखने के साथ साथ निरंतर अभ्यास करने पर बल दिया। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने कहा कि असली खिलाड़ी वही है जो हार-जीत की परवाह किये बिना संघर्ष को जारी रखता है तथा सच्ची खेल भावना से खेलता है।

संस्था की निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदरणीय संस्थापक सर के सिद्धांतों का अनुसरण करने हेतु हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं और उनके दिखाए मार्ग पर सदा आगे बढ़ते रहेंगे। संस्था की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने आगन्तुक सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विजेता टीम को अनेकानेक शुभकामनाएँ प्रदान की और कहा कि उन्हें आशा है कि वाराणसी के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों का सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहेगा।

आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत होला हुप की नृत्य प्रस्तुति ने सभी में जीवंतता तथा नई ऊर्जा का संचार कर दिया । उनके इस विशेष नृत्य ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी साथ ही साथ तनावपूर्ण जीवन शैली एवं उसके कारणों एवं उपाय की पड़ताल करता विशेष सांकेतिक समूह नृत्य सबके लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। यह पूर्ण प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री काशी नाथ सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र पांडेय तथा श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »