नए साल के आगाज़ से पहले मंगलवार देर रात्रि मंडलायुक्त चैत्रा वी ने नगर निगम के अस्थाई रैन बसेरों, शीत ऋतु में नगर निगम के राहत व बचाव के इंतजामों का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव अपर नगर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार कोल के साथ नगर निगम के गांधी पार्क स्थित शेल्टर होम नौरंगी लाल इंटर कॉलेज व सूतमील बस अड्डा रैन बसेरा का निरीक्षण किया।



निरीक्षण में मंडलायुक्त को गांधी पार्क शेल्टर होम में 38 पुरुष व4 महिला, नोरंगी लाल रैन बसेरा में 47 पुरुष विश्राम करते हुए मिले अलाव जलते हुए मिला व रैन बसेरे में समुचित व्यवस्था मिली।