NEW English Version

श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले के तहत 200 से भी अधिक सेवा करने वाली संस्थाओं को एक मंच पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि देश पर बहुत सारे आक्रमणों और गुलामी के लंबे कालखंड के बाद भी हमारे परिवार की ईकाई को सुरक्षित रखने का काम परिवार रूपी संस्था और उसके भारतीय हिन्दू मूल्यों ने किया है। श्री शाह ने कहा कि हमारे पारिवारिक मूल्यों के विकास, सातत्य, उनके संरक्षण और संवर्धन में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले की बहुत बड़ी भूमिका है।

श्री अमित शाह ने कहा कि इस मेले में अहिल्याबाई होल्कर और उनके जीवनकाल के बारे में भी एक स्टॉल लगाया गया है। अहिल्याबाई उस समय में अंधेरे में चमकने वाली एक बिजली के समान थीं, जिन्होंने देशभर में तोड़े गए 280 से अधिक धर्मस्थानों के पुनरुद्धार का कार्य किया। श्री शाह ने कहा कि अहिल्याबाई के 300 वर्षोत्सव को काफी बड़े पैमाने में मनाया जा रहा है और ऐसे में इस मेले में अहिल्याबाई के बारे में लगाया गया स्टाल गुजरात के युवाओं और महिलाओं के लिए काफी ज्ञानवर्धक साबित होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस मेले में आदिवासियों की जीवन पद्धति का शहरी लोगों को अनुभव कराने के लिए भी स्टॉल  लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सात हवनकुंड में पूरे दिन सुबह से शाम तक यज्ञ चलेंगे, गायत्री महायज्ञ चलेंगे और भारतीय खेलों को भी पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जाएंगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष बाद बने शुभ संयोग में प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को दुनियाभर के लोग आश्चर्यचकित होकर देख रहे है। कुंभ एक ऐसा आयोजन है जिसमें ग्रह-नक्षत्रों के योग बनते ही करोड़ों लोग आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ जैसा बड़ा आयोजन सरकार की व्यवस्था के आधार पर नहीं होता बल्कि इसमें अनेक धार्मिक संस्थाएं मिलकर करोड़ों लोगों के रहने की व्यवस्था करती हैं। श्री शाह ने कहा कि कुंभ जैसी आश्चर्यचकित करने वाली व्यवस्था में लाखों-करोड़ों लोग आते हैं और हजारों साल से चली आ रही है इस व्यवस्था को कोई रोक नहीं पाया। उन्होंने गुजरात के लोगों से आग्रह किया कि वे महाकुंभ में जरूर जाएं क्योंकि जीवन में ऐसा शुभ अवसर बार बार नहीं आता।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कुंभ से बड़ा समरसता और एकता का संदेश पूरे विश्व में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान किसी से उसकी जाति, धर्म या समुदाय नहीं पूछा जाता, वहां जो जाता है, संत और सेवक संस्थाएं उसे भोजन कराते हैं। वहां जाने वाला हर व्यक्ति गंगा में डुबकी लगाकर, पुण्य जाग्रत कर और स्वयं को पवित्र कर वापस अपने घर जाता है।

श्री अमित शाह ने कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक मेले के माध्यम से परिवार, धर्म, संस्कृति, परंपराओं को चलाने की एक अद्भुत व्यवस्था लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले दस वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन दस वर्षों में कई लंबित कार्यों को केन्द्र सरकार ने पूरा किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई, सैकड़ों सालों बाद रामलला का वनवास पूरा हुआ और अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बना, काशी विश्वनाथ कोरिडोर बना, सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है और ट्रिपल तलाक समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्य जिन्हें आज़ादी के सात दशकों तक किसी ने छूने की हिम्मत नहीं की, उन्हें पूरा कर भारत आज पूरे गौरव और सम्मान के साथ दुनिया के सामने खड़ा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि विश्व के 170 देश योग का प्रचार-प्रसार करते हैं और इसकी शिक्षा को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत की भाषाओं और धर्मस्थानों को समृद्ध करने और गुलामी के समय देश से चोरी हुई 350 से भी अधिक देवी देवताओं की मूर्तियों को पूरे विश्व से भारत वापस लाने का काम किया है। मोदी सरकार ने भारत की संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाने का काम काम किया है और अभी पांच साल और इसी दिशा में आगे बढ़ने का काम करना है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस 1857 से 1947 तक के 90 वर्ष के स्वतंत्रता संग्राम के ध्रुव तारे हैं। नेताजी ने अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया। दुनियाभर के देशों के स्वतंत्रता के इतिहास में नेताजी को विश्व के कई देशों की यात्रा करते हुए आजाद हिन्द फौज का गठन कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए किए गए पुरुषार्थ के लिए हमेशा याद किया जाएगा। श्री शाह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस युगों-युगों तक भारत के युवाओं के लिए देशभक्ति, चरित्र और समर्पण जैसे गुणों के लिए पथप्रदर्शक रहेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »