NEW English Version

कचरा उठाने में मिली बड़ी लापरवाही

जीवनगढ़ क्षेत्र में गंदगी सड़कों पर कचरा और कचरा डलाव घर पर दोपहर 1:30 बजे तक कचरे के पहाड़ को देखकर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कचरा उठाने के लिए जिम्मेदार कंपनी अर्बन एनवायरोटेक पर लापरवाही बरतने पर 50000 का जुर्माना लगाया है।

सोमवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ पुलिया तक पैदल भ्रमण करते हुए जीवनगढ़ क्षेत्र में साफ सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जीवनगढ़ के मुख्य मार्ग और गलियों में सफाई व्यवस्था दोयम दर्जे की मिली गलियों में झाड़ू लगी नहीं थी नालियां ओवरफ्लो मिली जीवनगढ़ क्षेत्र में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के पास दोपहर 1:30 तक कूड़े का पहाड़ लगा हुआ मिला स्थानीय नागरिकों ने नगर आयुक्त को बताया एक बार में कूड़ा नहीं उठाया जाता कूड़े का पहाड़ पूरे दिन लगा रहता है। मौके पर नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी के कलेक्शन करने वाले व्यक्ति कुलदीप से दोपहर तक कचरा पड़े होने की वजह पूछी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला मौके पर कचरा पॉइंट पर प्राइवेट साइकिल रिक्शा कचरा डालते हुए मिला, जिस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई

मौके पर नगर आयुक्त ने कचरा उठाने की व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर अर्बन एनवायरोटेक कंपनी पर 50000 का जुर्माना भी लगा दिया और उन्होंने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को कंपनी को नोटिस देने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कचरा उठाने की व्यवस्था में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी जीवनगढ़ क्षेत्र में अर्बन कंपनी द्वारा कचरा उठाने की व्यवस्था में लापरवाही निरीक्षण के दौरान देखने को मिली भविष्य में सुधार के लिए 50000 का जुर्माना लगाया गया है यदि सुधार नहीं होता है तो कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »