साहित्यकार सुरेश सिंह बैस की दूसरी पुस्तक “गुनगुनाते शब्द” का हुआ प्रकाशन विमोचन

बिलासपुर: लेखक व साहित्यकार सुरेश सिंह बैस की दूसरी काव्य एवं संस्मरण संकलन पुस्तक “गुनगुनाते शब्द” भाग-2 का विमोचन एवं पब्लिश किया गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन मांडा पब्लिशर्स दिल्ली द्वारा किया गया है।

सुरेश सिंह बैस ने पुस्तक की जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक में जीवन के खट्टे मीठे अनुभव सहित सामाजिक परिदृश्य के व्यवहारों को लेकर काव्य संकलन किया गया है वहीं उन्होंने बताया कि जीवन के तीन अद्भुत रहस्य रोमांच से भरपूर सच्ची घटनाओं पर आधारित संस्मरण भी इस पुस्तक में शामिल किए हैं, जो पाठकों के लिए काफी मनोरंजक व पठनीय हैं।

“गुनगुनाते शब्द” भाग 2 पुस्तक  अमेजन, फ्लिपकार्ट व मंडा पब्लिकेशन के वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं! बैस ने आगे बताया कि उनकी काव्य संकलन की तीसरी पुस्तक “कलम की  महफिल” भी इसी माह शीघ्र प्रकाशित हो रही है! इस अवसर पर मांडा पब्लिशर्स दिल्ली के द्वारा सुरेश सिंह बैस का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदत्त किया गया।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »