NEW English Version

एक्सिस बैंक ने मोबाइल ऐप पर एक नए फीचर के साथ फिक्स्ड डिपॉज़िट बुकिंग को किया आसान

अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम का उपयोग कर पेश की गई नवीनतम बैंकिंग सुविधा

ग्राहकों को नॉन-एक्सिस बैंक अकाउंट्स से फंड का उपयोग कर फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलने की सुविधा  

सहज और उपयोगकर्ता-अनुकूल फिक्स्ड डिपॉज़िट निर्माण प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग में क्रांतिकारी बदलाव  

देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज एक अनूठी सुविधा की घोषणा की, जिससे ग्राहक अपने नॉन-एक्सिस बैंक खातों के फंड का उपयोग करके फिक्स्ड डिपॉज़िट खोल सकते हैं। यह सुविधा एक्सिस बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से यूपीआई और नेट बैंकिंग भुगतान विकल्पों का उपयोग करके उपलब्ध कराई गई है। अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम का लाभ उठाकर इस अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा को शुरू करने वाला एक्सिस बैंक पहला निजी बैंक बन गया है, जिससे ग्राहकों को एक निर्बाध बैंकिंग अनुभव मिलेगा।  

इस सुविधा के तहत, एक्सिस बैंक के मौजूदा ग्राहक, जिनका केवाईसी वैध है, अपने अन्य बैंक खातों से यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करके फिक्स्ड डिपॉज़िट खोल सकते हैं। भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता के माध्यम से भुगतान सफलतापूर्वक पूरा होने और फंड प्राप्त होने के बाद फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोला जाएगा।  

यह नई सुविधा एक्सिस बैंक के ओपन बैंकिंग सिद्धांतों को अपनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सुविधा भुगतानकर्ता जोड़ने, खातों के बीच धन हस्तांतरण, और फिक्स्ड डिपॉज़िट खोलने की अलग-अलग प्रक्रियाओं जैसी बाधाओं को समाप्त करती है। अब ग्राहक अपने एक्सिस बैंक सेविंग्स अकाउंट में फंड की उपलब्धता की चिंता किए बिना, आकर्षक ब्याज दरों और बेहतर रिटर्न के साथ डिजिटल रूप से फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश कर सकते हैं।  

इस लॉन्च के अवसर पर, एक्सिस बैंक के हैड-डिजिटल बिजनेस एवं ट्रांसफॉर्मेशन, समीर शेट्टी ने कहा, “एक्सिस बैंक ‘ओपन’ बैंकिंग की शक्ति में विश्वास करता है और हम लगातार डिजिटल-फर्स्ट उत्पादों में निवेश कर रहे हैं जो ग्राहकों को बैंकिंग संबंधी बेहतर अनुभव प्रदान कर रहे हैं। इस दिशा में, हमें यह नई सुविधा पेश करने की खुशी है, जिससे ग्राहक सीधे अपने अन्य बैंक खातों के फंड का उपयोग करके एक्सिस बैंक में फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश कर सकते हैं। यह सुविधा एक सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करती है और ग्राहकों को एक खाते से दूसरे खाते में फंड ट्रांसफर करने की आवश्यकता को समाप्त करती है। हमें विश्वास है कि यह सुविधा बैंकिंग के भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “यूपीआई और अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क का संयोजन एक सशक्त प्रस्ताव है, जो भारत में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक्सिस बैंक ने इस इकोसिस्टम का उपयोग करके फिक्स्ड डिपॉज़िट बुकिंग के लिए एक सहज और ग्राहक-अनुकूल अनुभव प्रदान किया है।”

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »